West Bengal Madhyamik 10th Result 2022 Declared: पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित, 86.60 प्रतिशत छात्र पास

West Bengal Madhyamik 10th Result 2022 Declared: पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड में 86.60 प्रतिशत छात्र पास

नई दिल्ली:

West Bengal Madhyamik 10th Result 2022 Declared: वेस्ट बंगाल बोर्ड सेकेंडरी एजुकेशन (West Bengal Board of Secondary Education)  ने आज माध्यमिक, कक्षा 10वीं परीक्षा 2022 के परिणाम की घोषणा कर दी है. इस साल, कुल 86.60 प्रतिशत छात्रों ने माध्यमिक, कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है. बोर्ड परीक्षा में अर्नब घोरई और रौनक मंडल ने 693 अंकों के साथ परीक्षा में टॉप किया है. पश्चिम बंगाल माध्यमिक कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कों ने लड़कियों से बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.59 प्रतिशत रहा, जबकि 85 प्रतिशत लड़कियों ने माध्यमिक परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है.

यह भी पढ़ें

एसएमएस से मिलेगा रिजल्ट

माध्यमिक परीक्षा 2022 में शामिल हुए 11 लाख से अधिक छात्र आधिकारिक वेबसाइट- wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं. इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र पश्चिम बंगाल माध्यमिक परिणाम 2022 को एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं. इसके लिए छात्रों को अपना 10वीं परीक्षा का रोल नंबर 5676750 पर भेजना होगा. वेबसाइट और एसएमएस के अलावा, छात्र माध्यमिक परीक्षा परिणाम 2022 मोबाइल ऐप- ‘माध्यमिक परिणाम 2022 (Madhyamik Results 2022)’ के माध्यम से भी देख सकते हैं. इसके लिए माध्यमिक के छात्रों को Google playstore से ऐप डाउनलोड करना होगा.

छात्र अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट- wbresults.nic.in, wbbse.wb.gov.in पर अपना कक्षा 10 का परिणाम देख सकते हैं. परिणाम जारी होने के बाद स्क्रीन पर दिखाई देगा. माध्यमिक स्कोर कार्ड डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट लें.

न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक थे जरूरी

स साल माध्यमिक परीक्षा 2022 में 11 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. परीक्षा  7 से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थी. छात्रों को 10वीं परीक्षा 2022 में उत्तीर्ण होने के लिए कुल मिलाकर और हर पेपर में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने थे. पिछले साल, माध्यमिक में उत्तीर्ण प्रतिशत परीक्षा शत-प्रतिशत रहा था.

By admin

Leave a Reply