Assam HSLC Result 2022: असम बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट घोषित
नई दिल्ली:
Assam HSLC Result 2022: बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (Board of Secondary Education Assam) ने आज, 7 जून को कक्षा 10वीं हाई स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट (Class 10 High School Leaving Certificate) परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है. असम बोर्ड (Assam board) एचएसएलसी मैट्रिक रिजल्ट 2022 (HSLC Matric 10th result 2022) की घोषणा आज सुबह 10 बजे करने वाला था, लेकिन रिजल्ट एक घंटा पहले ही जारी कर दिया गया है. लगभग 4 लाख छात्रों ने इस साल असम बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा दी थी, और उन्हें रिजल्ट का इंतजार था. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाएं और अपना रिजल्ट चेक करें.
इस साल एचएसएलसी (HSLC 2022) परीक्षा में कुल प्रतिशत 56.49 छात्रों ने परीक्षा पास की है, जिसमें 58.80 प्रतिशत लड़के और 54.49 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण रही हैं.
यह भी पढ़ें
असम बोर्ड 10वीं परिणाम 2022 डिजिटल मैट्रिक मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने रोल कोड और रोल नंबर के साथ SEBA मैट्रिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा.
इन वेबसाइट से देखें रिजल्ट
एचएसएलसी असम 10वीं परिणाम 2022 14 आधिकारिक और अनौपचारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें results.sebaonline.org, resultsassam.nic.in, assamresult.in. इसके साथ ही SEBA परिणाम 2022 मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है.
Assam HSLC Result 2022: ऐसे करें चेक
1.सबसे पहले असम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- results.sebaonline.org पर जाएं.
2.होमपेज पर, निर्धारित मैट्रिक परिणाम पर क्लिक करें.
3.रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें.
4.सबमित करें और असम एचएसएलसी 10वीं परिणाम चेक और डाउनलोड करें.
