Agniveer Recruitment 2023: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आज से करें अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स | Indian Navy Agniveer Recruitment 2023 apply online 1365 Agniveer | Patrika News
नौसेना ने अग्निवीरों के 1365 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं वे अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुडी डिटेल्स आप नीचे देख सकते हैं।
Indian Navy Agniveer Recruitment 2023
Indian Navy Agniveer Recruitment 2023: इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आज से अग्निवीर पदों के लिए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। नौसेना ने अग्निवीरों के 1365 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं वे अग्निवीर की आधिकारिक वेबसाइट agiveernavy.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 29 मई से शुरू होगी और 15 जून, 2023 को समाप्त होगी। इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को गणित+भौतिकी और इन विषयों में से एक के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके अलावा एक सब्जेक्ट, मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से संबद्ध स्कूल से रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और कंप्यूटर विज्ञान होना आवश्यक है। इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म 1 नवंबर 2002 से 30 अप्रैल 2006 के बीच होना चाहिए।