Blog

चेन्नई : भारी बारिश के बीच शादी करने मंदिर पहुंचा जोड़ा, सरकार से की ये अपील

चेन्नई और 22 अन्य जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहे. चेन्नई: तमिलनाडु के चेन्नई में हो रही भारी बारिश के कारण आज कुछ शादियां डीले हो गईं. चेन्नई के अमूमन सभी हिस्सों में बारिश हुई है. उसके अतिरिक्त कुछ पड़ोसी जिलों में भी मध्यम से भारी वर्षा हुई है.   यह भी पढ़ें चेन्नई के पुलियांथोप इलाके के अंजिनियर मंदिर में आज मंदिर के अंदर जलभराव के कारण पांच शादियों में देरी हुई. जोड़े, जिन्होंने महीनों पहले अपनी शादी का कार्यक्रम निर्धारित किया था, मंदिर के बाहर मौसम की स्थिति को देखते हुए लाइन में लग गए.  #WATCH | ... Read more

VOID का सफर! स्कूल टाइम से शुरू किया था गाने लिखना, आज रैपिंग के किंग हैं गौरव मनकोटी

रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की कई ऐसी शख्सियतें हैं, जिन्होंने अल्मोड़ा के साथ-साथ उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है. इन प्रतिभावान लोगों की फेहरिस्त में एक नाम गौरव मनकोटी भी है. हालांकि उनको इस नाम से कम ही लोग जानते हैं. रैपिंग की दुनिया में गौरव वॉयड (VOID) के नाम से जाने जाते हैं. अपने गानों और रैपिंग स्टाइल से युवाओं के दिलों में घर बना चुके वॉयड ने News18 Local से खास बातचीत में अपने इस सफर के बारे में तफसील से बताया. गौरव मनकोटी यानी वॉयड (Void Songs) अल्मोड़ा के रहने वाले ... Read more

दिल्ली: 10 साल की बच्ची से मस्जिद में हुई छेड़छाड़, आरोपी शिक्षक अरेस्ट

आरोपी अरमान कुछ दिन पहले ही किसी की जगह पढ़ाने आया था. नई दिल्ली: दिल्ली के जाफराबाद इलाके में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. जाफराबाद इलाके की मस्जिद में मोहम्मद अरमान ने 10 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ की. बच्ची रोज ट्यूशन पढ़ने के बाद आरोपी के पास तालिम लेने जाती थी और इस दौरान आरोपी ने उससे छेड़छाड़ की. दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये घटना 9 तारीख की है. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पॉक्सो व छेड़छाड़ का केस दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट किया है. यह ... Read more

MCD चुनाव को लेकर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को दी 10 गारंटी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली के लोगों को 10 बड़ी गारंटी दी, जिसमें दिल्ली के हर तबके के लोगों को लाभ देने की बात कही गई. सीएम केजरीवाल ने कहा कि हम सभी वर्ग के लोगों का हित चाहते हैं. पढ़ें सीएम केजरावाल ने लोगों को कौन सी 10 बड़ी गारंटी दी है. MCD में @ArvindKejriwal की 10 Guarantee 1️⃣कूड़े के पहाड़ ख़त्म,साफ़ Delhi 2️⃣वसूली बंद 3️⃣Parking समस्या ख़त्म 4️⃣आवारा जानवरों का समाधान 5️⃣बेहतर सड़कें-गलियां 6️⃣शिक्षा-स्वास्थ्य 7️⃣सुंदर Parks 8️⃣समय पर वेतन 9️⃣व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति 🔟Vending Zone#KejriwalKiMCDGuaranteepic.twitter.com/hKxf4W2EIr — AAP (@AamAadmiParty) November ... Read more

चेन्नई में पूरी रात होती रही बारिश, कई इलाकों में भरा पानी; कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद

मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार जताए हैं. प्रशासन ने चेन्नई में 169 सहित 5,093 राहत शिविर बनाए हैं.  वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तरी चेन्नई के पुलियनथोप इलाके में सड़कों पर पानी भरा है, टखनों तक भरे पानी में वाहन खड़े हैं. वहां रहने वाले एक युवक ने बताया कि हमारे लिए रोजमर्रा की चींजे लाना भी मुश्किल हो गया है.  शहर के निचले इलाकों में 879 ड्रेनेज पंप लगाए गए हैं और प्रभावित जिलों में 60 निगरानी अधिकारियों को नियुक्त किया गया है. केंद्र और राज्य दोनों के आपदा प्रतिक्रिया ... Read more

राजस्थान Pre DElEd 2022 आवेदन फॉर्म में सुधार का आज है आखिरी मौका, जल्दी करें

राजस्थान Pre DElEd 2022 आवेदन फॉर्म में सुधार का आज है आखिरी मौका नई दिल्ली: Rajasthan Pre DElEd 2022: राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) आवेदन फॉर्म में सुधार का आज आखिरी मौका है. जिन उम्मीदवारों ने राजस्थान डीएलएड 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और रिजल्ट प्राप्त किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जाकर अपने फॉर्म में सुधार या बदलाव कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म में सुधार करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करना होगा. बता दें कि राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों प्री डीएलएड 2022 आवेदन फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि को 11 ... Read more

DU NCWEB Registration 2022: थर्ड कटऑफ लिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अप्लाई करने का तरीका देखें

DU NCWEB Registration 2022: थर्ड कटऑफ लिस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू नई दिल्ली: DU NCWEB Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू एनसीडब्ल्यूईबी (DU NCWEB) प्रवेश की तीसरी कटऑफ लिस्ट के लिए  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. डीयू ने गुरुवार से दिल्ली के गैर-कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) प्रवेश पंजीकरण 2022 शुरू कर दिया है. डीयू एनसीडब्ल्यूईबी तीसरी कटऑफ के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट ncweb.du.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. एनसीडब्ल्यूईबी पोर्टल ncwebadmission.uod.ac.in पर आवेदन करने के लिए, छात्रों को अपना पूरा नाम, ईमेल, पासवर्ड और मोबाइल नंबर का विवरण दर्ज करना होगा.   ... Read more

OTT पर धमाल मचा रही है नागार्जुन की फिल्म ‘द घोस्ट’, कायम है ‘लाल सिंह चड्ढा’ का जलवा

OTT पर लाल सिंह चड्ढा का जादू कायम नई दिल्ली : साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अक्कीनेनी नागार्जुन की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘द घोस्ट’ भले ही सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन ओटीटी पर इस फिल्म ने धमाल मचाया हुआ है. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान ने इस फिल्म से लंबे समय बाद वापसी की है. फिल्म को दशहरा के मौके पर थियेटर्स में रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कारोबार नहीं कर पाई थी, हालांकि ओटीटी प्लेटफार्म पर फिल्म टॉप पर छाई हुई है. नेटफ्लिक्स इंडिया की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में फिल्म द ... Read more

JEE Main 2023: जेईई मेन परीक्षा पर नई अपडेट, रजिस्ट्रेशन फॉर्म इसी महीने भरे जाएंगे 

JEE Main 2023: जेईई मेन परीक्षा पर नई अपडेट, रजिस्ट्रेशन फॉर्म इसी महीने भरे जाएंगे  नई दिल्ली: JEE Main 2023: इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) की डेट का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो जेईई मेन्स 2023 के इस साल भी दो बार आयोजित होने की उम्मीद है, जनवरी और अप्रैल में. जनवरी आने में कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में कहा जा रहा है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2023 (JEE Mains 2023) की तारीख की घोषणा कर सकता है. तारीख इसी महीने ... Read more

Ashutosh Rana: जब महेश भट्ट ने इस वजह से गुस्सा होकर आशुतोष को भगा दिया था सेट से, आज इंडस्ट्री में नाम ही काफी है

Ashutosh Rana: आशुतोष राणा का संघर्ष भरा सफर नई दिल्ली : अभिनेता आशुतोष राणा आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. फिल्मों में वो अपने जीवंत किरदार से अमिट छाप छोड़ चुके हैं, लेकिन उनका ये सफर इतना आसान नहीं था. फिल्मों में काम पाने की चाहत में जब उनकी मुलाकात महेश भट्ट से हुई तो उन्होंने गुस्से में आशुतोष को सेट से बाहर निकाल दिया. क्या आप जानते हैं इस किस्से के बारे में? नहीं जानते होंगे. दरअसल, आज 10 नवंबर है और आशुतोष राणा अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. आज उनके जन्मदिन के इस खास दिन पर ... Read more