Author: admin
दिल्ली की हवा ‘दम घोंटू’ होने पर लागू हुआ GRAP का चौथा चरण : ये चीजें होंगी प्रभावित
नई दिल्ली: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत विभिन्न उपायों को लागू करने का फैसला किया. चौथे चरण के तहत निर्धारित हैं ये उपाय… दिल्ली-एनसीआर में चार पहिया डीजल हल्के मोटर वाहनों के चलने पर प्रतिबंध; बीएस-6, आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है. दिल्ली में इलेक्ट्रिक और सीएनजी से चलने वाले ट्रकों के अलावा अन्य ट्रकों के प्रवेश पर प्रतिबंध; आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाले वाहनों को छूट दी गई है. दिल्ली-एनसीआर में राजमार्ग, ... Read more
IGNOU ने मास्टर डिग्री में लॉन्च किया एक नया प्रोग्राम, योग्यता सहित अन्य डिटेल देखें
IGNOU ने मास्टर डिग्री में लॉन्च किया एक नया प्रोग्राम नई दिल्ली: IGNOU MA Arabic Programme: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने एक नया मास्टर डिग्री प्रोग्राम लॉन्च किया है. इग्नू ने ऑनलाइन डिस्टेंशन लर्निंग (ODL) मोड में एमए अरेबिक (MA Arabic) प्रोग्राम शुरू किया है. विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फॉरेन लैंग्वेजेज द्वारा जुलाई 2022 सत्र के लिए MA ARB प्रोग्राम लॉन्च किया गया है. जो छात्र इग्नू के इस नए मास्टर डिग्री कोर्स के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक साइट ignou.ac.in से प्रोग्राम की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने ट्विट कर इस ... Read more
Elon Musk का Twitter को बुनियादी ढांचे की लागत में कटौती का आदेश, महत्वपूर्ण मौकों पर फेल हो सकता है Twitter!
एलन मस्क के आदेश से आशंका है कि ट्विटर पर महत्वपूर्ण मौकों पर ट्रैफिक फेल हो सकता है. मामले से परिचित दो स्रोतों और रॉयटर्स के अनुसार, एलन मस्क ने ट्विटर इंक की टीमों को वार्षिक बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट) की लागत बचत में $ 1 बिलियन डॉलर की कटौती करने का आदेश दिया है. इस आदेश से यह चिंता बढ़ गई है कि ट्विटर हाई ट्रैफिक वाले मौकों पर फेल हो सकता है. ट्विटर का लक्ष्य सर्वर और क्लाउड सेवा से प्रति दिन $1.5 मिलियन से $3 मिलियन की बचत करना है. रॉयटर्स के अनुसार ट्विटर ने इसे “डीप कट्स ... Read more
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी, बोर्ड ने जारी किया मॉडल पेपर
UP Board Exam 2023: यूपी बोर्ड ने जारी किया मॉडल पेपर नई दिल्ली: UP Board Class 10th Exam 2023: यूपी बोर्ड से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी. उत्तर प्रदेश मध्यमिक शिक्षा परिषद ( UPMSP) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं. बोर्ड ने कक्षा 10वीं कॉमर्स विषय का मॉडल पेपर अपनी वेबसाइट पर जारी किया है. जो भी छात्र साल 2023 की यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा (UP Board class 10th examination) देने जा रहे हैं वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से मॉडल पेपर डाउनलोड ... Read more
GATE Exam 2023 आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार, आज खुलेगी एप्लीकेशन विंडो
GATE Exam 2023 आवेदन फॉर्म में कर सकेंगे सुधार नई दिल्ली: GATE Exam 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर ( IIT Kanpur) ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू कर रहा है. जिन उम्मीदवारों ने गेट 2023 आवेदन फॉर्म को भरा और उसमें कुछ गलती रह गई है, वे अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं. आईआईटी कानपुर गेट 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को आज, 4 नवंबर 2022 को खोल देगा. इच्छुक उम्मीदवार गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in से अपने आवेदन फॉर्म में जरूरी सुधार कर सकेंगे. एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 11 ... Read more
‘भारत माता की जय’का नारा लगाने वाले छात्र को सजा देने पर मध्यप्रदेश के गुना के स्कूल के खिलाफ केस दर्ज
मध्य प्रदेश के गुना स्थित एक स्कूल में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने वाले एक छात्र को कथित तौर पर दंडित किए जाने पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि लड़के के माता-पिता ने दावा किया कि बुधवार को देशभक्ति के नारे लगाने के लिए नाबालिग बालक को दो पीरियड की अवधि तक जमीन पर बैठाया गया था. उनकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और अन्य दक्षिणपंथी संगठनों ने दिन में स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ... Read more
मोरबी पुल से जुड़ी कंपनी के मालिक के सपनों का भारत
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को सौंप दिए गए । पचहत्तर मकान लापता हो गए । इस धनतेरस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री तो साक्षात् मौजूद थे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विडियो कांफ्रेंसिंग से शामिल हुए । उस दिन जितने मकान दिए गए उनमें से पचहत्तर मकान गायब हो गए । जिस आवास को प्रधानमंत्री सौंप रहे हो और वो मकान गायब हो जाए इससे बडा घोटाला कुछ और नहीं हो सकता है । हमारे सहयोगी अनुराग द्वारी ... Read more
दिल्ली के ‘गैस चैंबर’ में तब्दील होने के बाद राजधानी में ‘इन’ डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली फिर एक बार ‘गैस-चैंबर’ में तब्दील हो गई है. हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है. ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के गंभीर श्रेणी में पहुंचने और आगे भी हालात लगभग ऐसे ही बने रहने के मद्देनजर एयर क्वालिटी कमीशन ने गुरुवार को आदेश जारी किया है. बकौल कमीशन राजधानी में जरूरी सामानों के अलावा अन्य डीजल ट्रकों की एंट्री पर रोक रहेगी. केवल सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रक ही चल सकेंगे. यह भी पढ़ें साथ ही राजधानी के अंदर भी मीडियम और बड़ी गाड़ियां नहीं चल सकेंगी. सिर्फ जरूरी सामानों ... Read more
2022 गुजरात विधानसभा चुनाव: ये वो 10 बड़े कारण जो नतीजों पर डाल सकते हैं प्रभाव
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होगा. नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्थायी प्रभाव से लेकर महंगाई और बेरोजगारी पर असंतोष तक, 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा चुनाव में ये 10 बड़े कारण नतीजों में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : नरेंद्र मोदी: बीजेपी के पास प्रधानमंत्री के रूप में एक तुरुप का पत्ता है, जो 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे. उन्हें कुर्सी छोड़े आठ साल हो चुके हैं, लेकिन उनके गृह राज्य में उनका प्रभाव अभी भी बरकरार है, और कई राजनीतिक ... Read more
खराब नंबरों से गुस्साए किशोरों ने की टीचर की पीट-पीटकर हत्या, पार्क में मिला शव
इन किशोरों पर व्यस्कों तरह मुकदमा चलेगा और उन्हें उम्रकैद भी हो सकती है. (प्रतीकात्मक तस्वीर) अमेरिका (US) के आईयोवा (Iowa) में दो किशोरों ने, नंबर खराब आने पर अपनी स्पैनिश टीचर (Spanish Teacher) की पीट-पीट कर हत्या कर दी. द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को वकीलों कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी. हाईस्कूल टीचर नोहोमा ग्रैबर, को पिछले साल नवबंर में एक पार्क में मृत पाया गया था. उनके शरीर पर चोटों के कई निशान थे. यह दोनों छात्र 16 साल के थे और उन्हें शिक्षक के गायब होने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ... Read more