Author: admin

क्या मतदाताओं को अब इनके नाम पर प्रभावित किया जाएगा?

क्या यह नारी को अपमानित करने वाली बात नहीं थी? क्या प्रधानमंत्री मोदी बता देंगे कि यही है नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक् का संकल्प? हरियाणा में हत्या और बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए गए गुरमीत सिंह की सत्संग में बीजेपी के नेता जाते हैं । डिप्टी स्पीकर जाते हैं विधानसभा के । क्या यही है नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प? हम फिर से सुनाना चाहते हैं कि इस पंद्रह अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कहा था? स्वभाव से संस्कार से रोजमरा की ... Read more

लंपी बीमारी के कारण कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार नहीं लगेगा पशु मेला, व्यापारियों में रोष

उत्तर प्रदेश के हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर के खादर में कार्तिक पूर्णिमा पर इस बार पशु मेले का आयोजन नहीं होगा. लंपी रोग के बढ़ते प्रकोप के चलते पशु पालन विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने मेला का आयोजन न कराने के आदेश दिए हैं. उनके आदेश के बाद पशु मेला से जुड़े 10 लाख से अधिक लोगों को तगड़ा झटका लगा है. मेला में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अलावा पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के पशु व्यापारी शामिल होते हैं. अनुमति न मिलने पर प्रजापति समाज के लोगों में रोष फैल गया है. यह भी पढ़ें इस बार ... Read more

मां, मां… 6 घंटे तक वार्ड में पड़ी थी लाश, सोता समझ जगाने की कोशिश करती रही 2 साल की बेटी

शबाना के दोनों बच्चों को अब उनकी नानी और मामा संभाल रहे हैं. राजस्थान के टोंक जिले में सरकारी अस्पताल की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां दो बच्चे अपनी मां की लाश के पास 6 घंटे तक बैठे रहे. 2 साल की बेटी मां को सोता हुआ समझ कर बार-बार चादर हटाकर उठाने की कोशिश करती रही. उसी बेड पर मां के शव के पास 3 महीने का बेटा अठखेलियां करता रहा. दोनों इस बात से अनजान थे कि अब उनकी मां इस दुनिया में नहीं रही. जिस बेड पर 20 साल की विवाहिता की लाश पड़ी थी, ... Read more

UP: प्रयागराज में मरीजों को चढ़ाया जा रहा था फर्जी प्लाज्मा, मामला सामने आने पर मचा हड़कंप

यूपी सरकार ने फर्जी प्लाज्मा सप्लाई करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है. (फाइल फोटो) प्रयागराज (यूपी): उत्तर प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. डेंगू लोगों पर अपना कहर बरपा रहा है. वहीं अस्पताल में इलाज और ब्लड की बढ़ती समस्या के बीच मरीजों को फर्जी प्लाज्मा चढ़ाने का मामला भी सामने आया है. इसके बाद कई जगहों पर मेडिकल टीम ने छापेमारी की है और जब्त प्लाजमा को जांच के लिए लैब में भेजा गया है. इधर मामला सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियां यूपी सरकार पर लोगों की ... Read more

गुरुग्राम के स्कूल में 5 साल पहले हुई बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी को मिली अंतरिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुग्राम के स्कूल हत्याकांड के मामले में आरोपी पूर्व छात्र को अंतरिम जमानत दे दी है. नई दिल्ली : Gurugram School Murder case: गुरुग्राम के एक प्रतिष्ठित स्कूल में हुए हत्याकांड के केस में सुप्रीम कोर्ट ने किशोर आरोपी को अंतरिम जमानत दे दी है. वह अब 21 साल का है और पिछले पांच साल से हिरासत में है. उसे 16 साल की उम्र में 9 साल के बच्चे की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया था. इससे पहले ज्वुनाइल जस्टिस बोर्ड ने कहा था कि आरोपी पर बालिग की तरह ... Read more

DU UG Admission 2022: पहली अलॉटमेंट लिस्ट में 50,000 छात्रों ने स्वीकार की सीट 

DU UG Admission 2022: पहली अलॉटमेंट लिस्ट में 50,000 छात्रों ने स्वीकार की सीट  नई दिल्ली: DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बुधवार को अंडरग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. डीयू यूजी प्रवेश की सीएसएएल पहले चरण की अलॉटमेंट लिस्ट यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर मौजूद है. पहले दौर के आवंटन में गुरुवार सुबह 10 बजे तक लगभग 50,000 उम्मीदवारों ने उन्हें आवंटित सीटों को स्वीकार कर लिया है. विश्वविद्यालय ने बुधवार को विभिन्न स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए 80,000 से अधिक उम्मीदवारों के नाम के साथ सीट आवंटन की पहली ... Read more

ईरान में सत्ता-समर्थक गीत गाने से इंकार करने वाली स्कूली लड़की की मौत…सुरक्षा बलों ने की थी पिटाई

ईरान (Iran) में यह विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुए जब 22 साल की महसा अमीनी की पिछले महीने हिजाब पुलिस की हिरासत में मौत हो गई थी.   ईरान में एक और स्कूल की लड़की उसके स्कूल पर हुई रेड के दौरान मारी गई है. द गार्डियन की खबर के अनुसार, सुरक्षा बलों ने उसकी पिटाई की थी. सुरक्षा बल चाहते थे कि स्कूल में बच्चे सत्ता समर्थक गाना गाएं लेकिन उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद सुरक्षा बलों ने स्कूली बच्चों की पिटाई की. इस घटना के बाद विरोध प्रदर्शनों की एक नई लहर उठी थी. यह घटना अर्दबिल ... Read more

DU UG Admission ने उड़ाई छात्रों की नींद, कोई नए सीट सिस्टम से खुश तो कोई नाराज

DU UG Admission ने उड़ाई छात्रों की नींद, कोई नए सीट सिस्टम से खुश तो कोई नाराज नई दिल्ली: DU UG Admission 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बुधवार को ग्रेजुएट कोर्सों में प्रवेश के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है. यह पहली बार है जब डीयू के अंडरग्रेजुएट कोर्सों में छात्रों को प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी के आधार पर हो रहा है. सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर छात्रों को डीयू के 67 कॉलेजों, विभागों और केंद्रों में 79 यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलेगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के 79 यूजी कोर्सों में बीए के 206 कॉम्बिनेशन ... Read more

UPPSC: 3 बार असफल होकर भी नहीं मानी हार, UPPSC में हासिल की 5वीं रैंक

कहते हैं असफलताओं से भी इंसान को कुछ सीख मिलती है. हौसला मिलता है, और कुछ करने की प्रेरणा मिलती है. इसी को सच कर दिखाया है चंद्रकांत बगेरिया ने. चंद्रकांत ने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्‍य बनाया तो उन्‍होंने लगातार कई बार संघ लोक सेवा आयोग यानि यूपीएससी की परीक्षाएं दीं. प्री, मेन्‍स के बाद वह 3 बार इंटरव्‍यू तक भी पहुंचे, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. इसके बाद भी उन्‍होंने हार नहीं मानीं और अपनी तैयारी जारी रखी. इस बार उन्‍होंने यूपीपीएससी को लक्ष्‍य बनाया और पहले ही प्रयास में 5वीं रैंक हासिल कर ली. उत्‍तराखंड के ... Read more