BPSC TRE Exam 2024: शिक्षक भर्ती परीक्षा आज से शुरू, सेंटर पर जाने से पहले पढ़ें जरूरी बातें | BPSC TRE Exam 2024, BPSC TRE Checking System, Teacher Bharti Pariksha | Patrika News

तीन स्तरीय जांच होगी (BPSC TRE 3.O Checking System)

बीपीएससी टीआरई परीक्षा के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों की तीन स्तरों पर जांच होगी, जिसके बाद उन्हें प्रवेश मिलेगा। इसमें बॉयोमैट्रिक और फोटो आधार कार्ड मिलान आदि शामिल है। परीक्षा फॉर्म में सिग्नेचर और फोटो धुंधली न हो परीक्षार्थी इसकी पुष्टि सेंटर पर पहुंचकर अधीक्षक से कर लें। परीक्षार्थियों को ये सलाह दी जाती है कि वो अपने सेंटर पर एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के साथ पहुंचे।

यह भी पढ़ें

NEET में आए हैं कम अंक, इन देशों से पढ़ सकते हैं, भारत से भी कम है फीस

2 घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र पर (BPSC Exam Centre)

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एग्जाम के शुरू होने से 2 घंटे पहले पहुंचे। यदि वो 1 घंटा पहले पहुंचते हैं तो उन्हें प्रवेश नहीं मिलेगा। बीपीएससी बोर्ड की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों को प्रवेश देने की अनुमति नहीं है। उत्तर पुस्तिका पर बुकलेट नंबर और रोल नंबर जरूर लिखें। इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रोविजनल प्रवेश की अनुमति दी गई है।

यह भी पढ़ें

शिक्षक भर्ती परीक्षा से ठीक पहले BPSC ने बनाए नए नियम

आवेदन में सही जानकारी नहीं होने पर लिया जाएगा एक्शन

बीपीएससी अभ्यर्थियों को बता दें कि यदि आवेदन फॉर्म में आपके द्वारा दी गई जानकारी गलत निकलती है तो आपको परीक्षा देने की मंजूरी नहीं मिलेगी। साथ ही भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया जाएगा।

फोन और ये गैजेट न रखें

परीक्षार्थी एग्जाम हॉल में अपने साथ फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, पेजर और अन्य गैजेट्स लेकर न जाएं। इन सभी वस्तुओं को परीक्षा केंद्र के बाहर ही छोड़ना होगा, इसलिए सलाह दी जाती है कि आप अपने साथ ऐसी कोई भी चीज न लाएं।