BSEB 2023: बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटनी रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, इस तरह करना होगा आवेदन | Bihar Board matric result 2023 scrutiny registration how to apply | Patrika News
BSEB 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक के उम्मीदवारों के लिए आज से स्क्रूटनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे उम्मीदवार जो अपने बोर्ड परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट हैं, वे biharboardonline.bihar.gov.in पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास हुए छात्रों का पास प्रतिशत 81.04 प्रतिशत रहा है।
BSEB
BSEB 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) मैट्रिक के उम्मीदवारों के लिए आज से स्क्रूटनी पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे उम्मीदवार जो अपने बोर्ड परीक्षा परिणामों से असंतुष्ट हैं, वे biharboardonline.bihar.gov.in पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए फॉर्म भरने का प्रोसेस दोनों ही आज से शुरू हो गए है। BSEB ने 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया है। ऐसे में अगर Bihar Board के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट में किसी तरह की कोई गड़बड़ी लगती है, तो वे स्क्रूटनी और रिइवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में पास हुए छात्रों का पास प्रतिशत 81.04 प्रतिशत रहा है।