NCERT की किताबों में होगा बदलाव, डिजिटल फॉर्मेट के साथ संशोधित पाठ्यक्रम कब से होगा लागू, देखें यहां | NCERT Textbooks revised as per NEP likely from 2024-25 Education | Patrika News
NCERT Textbooks: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार संशोधित राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की पाठ्यपुस्तकें डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध होंगी। पाठ्य पुस्तकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) के अनुसार विकसित किया जाएगा। बता दे पाठ्य पुस्तकों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से पेश किए जाने की संभावना है।
NCERT Textbooks
NCERT Textbooks: नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार संशोधित राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की पाठ्यपुस्तकें डिजिटल प्रारूप में उपलब्ध होंगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार संशोधित नई एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से स्कूलों में पेश किए जाने की संभावना है। पाठ्य पुस्तकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (NCF) के अनुसार विकसित किया जाएगा। बता दे पाठ्य पुस्तकों को 2024-25 शैक्षणिक सत्र से पेश किए जाने की संभावना है। पाठ्य पुस्तकों को नए एनसीएफ के अनुसार संशोधित किया जाएगा, जिस पर काम पहले से ही चल रहा है। डिजिटल को बढ़ावा देने के लिए सभी नई पाठ्यपुस्तकों को एक साथ डिजिटल रूप से उपलब्ध कराया जाएगा ताकि कोई भी उन्हें डाउनलोड कर सके। इसके अलावा पाठ्यपुस्तकों को नियमित आधार पर अपडेट किया जाए।