BSEB 2023: बीएसईबी 12वीं कंपार्टमेंटल एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट | BSEB 2023 12th Bihar Board Inter Compartmental Exam date extended till | Patrika News
BSEB Compartmental Exam date extended: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। इस बार बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 को 21 मार्च को घोषित किया गया था। इस साल लगभग 13 लाख छात्र कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 10.91 लाख उत्तीर्ण हुए और कुल पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत रहा है।
BSEB Compartmental Exam date extended
BSEB Compartmental Exam date extended: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है। कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 30 मार्च, 2023 तक है। उम्मीदवार बीएसईबी की आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 12वीं परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। इससे कम अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को परेशान होने की जरूरत नहीं है। बता दें कि ऐसे स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का आयोजन करता है। जिसमें 33 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर दोबारा एग्जाम दे सकते हैं। आप को बता दे बिहार बोर्ड कक्षा 12 के परिणाम 2023 को 21 मार्च को घोषित किया गया था। इस साल लगभग 13 लाख छात्र कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में शामिल हुए और उनमें से 10.91 लाख उत्तीर्ण हुए और कुल पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत रहा है।