नई दिल्लीPublished: Mar 31, 2023 04:35:17 pm
टॉपर्स रहे स्टूडेंट्स को राज्य सरकार के द्वारा इन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के लिए ढेरों इनाम से सम्मानित करेगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राएं इनाम पाने के लिए उत्साहित हैं। इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मन अशरफ इस साल बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा में टॉपर बने हैं। उन्होंने 489 (97.8%) अंक हासिल किए हैं।
BSEB
BSEB Awards For Toppers 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया है। बिहार बोर्ड कक्षा 10 के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.04 फीसदी रहा है। इस साल के टॉपर्स रहे स्टूडेंट्स को राज्य सरकार के द्वारा इन छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के लिए ढेरों इनाम से सम्मानित करेगी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राएं इनाम पाने के लिए उत्साहित हैं। अच्छे अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स को सरकार की तरफ से आगे पढ़ाई के लिए इनाम के तौर पर नकद पुरस्कार के अलावा, मेडल, लैपटॉप आदि प्रोत्साहन के लिए दिए जायेंगे। इस्लामिया हाई स्कूल शेखपुरा के मोहम्मद रुम्मन अशरफ इस साल बीएसईबी कक्षा 10 की परीक्षा में टॉपर बने हैं। उन्होंने 489 (97.8%) अंक हासिल किए हैं।

