Career Options After 12th: रिजल्ट की चिंता नहीं, इस बात से परेशान हैं छात्र…क्या है करियर एक्सपर्ट का कहना | Career Options After 12th, CBSE Counselling, 12k baad kya kare | Patrika News
छात्रों का सवाल- 12वीं के बाद क्या है करियर ऑप्शन (Career Options After 12th)
सीबीएसई काउंसलिंग टीम में शामिल डॉ प्रमोद कुमान ने बताया कि छोटे शहरों के साथ-साथ बड़े शहरों के भी बच्चे करियर संबंधित सलाह के लिए कॉल कर रहे हैं। अधिकतर बच्चे अपने आसपास के लोगों का उदाहरण देते हुए बताते हैं कि उन्होंने तो ये कोर्स किया लेकिन अब उनके पास जॉब नहीं है। ऐसे में वो अपने लिए 12वीं के बाद बेहतर विकल्प (Best Career Courses) को लेकर सवाल पूछते हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा सवाल ये भी पूछा जाता है कि एबीसी कोर्स की पढ़ाई कहां होती है, संस्थान की फीस स्ट्रक्चर आदि।
घर से परीक्षा की तैयारी करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
CBSE ने बनाई एक्सपर्ट टीम (CBSE Counselling Team)
करियर संबंधित बढ़ते सवाल को देखते हुए सीबीएसई ने अलग से एक्सपर्ट टीम बनाई। यह टीम छात्रों को न केवल पारंपरिक करियर ऑप्शन के बारे में बताती है बल्कि ऑफ बीट (Offbeat Career Options) करियर ऑप्शन की भी जानकारी देती है।
जेईई मेन के दूसरे सेशन की एग्जाम डेट हुई री-शेड्यूल
छात्रों को मिल रही है 250 करियर ऑप्शन की जानकारी (Career Tips)
सीबीएसई करियर काउंसलिंग टीम द्वारा लगभग 250 करियर ऑप्शन की एक लिस्ट तैयार की गई है, जिसकी पूरी जानकारी छात्रों को दी जाती है। बच्चों को डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बॉयो इनफॉर्मेटिक, एग्रीकल्चर, डेयरी, टेक्सटाइल, आरजे, डिजाइनिंग आदि कोर्सेज के बारे में बताया जा रहा है।
CBSE 12th बोर्ड की परीक्षा 2 अप्रैल को होगी खत्म
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE 10th Board) 22 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं (CBSE 12th Board) 02 अप्रैल को समाप्त होंगी। वहीं अब छात्रों को रिजल्ट के साथ-साथ करियर की चिंता सता रही है।