Category: Uncategorized

आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से भी अधिक है इस 10 साल के बच्चे का IQ, कंप्यूटर से भी तेज चलता है दिमाग, कर चुका है ये कारनामे

10 वर्षीय ब्रिटिश लड़के कृष अरोड़ा ने हाल ही में 162 का IQ प्राप्त करके सुर्खियां बटोरीं, जो अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग के अनुमानित स्कोर से अधिक है, जो लगभग 160 माना जाता है. यह स्कोर कृष को दुनिया भर में सबसे बुद्धिमान लोगों के टॉप 1% में रखता है. मेट्रो के अनुसार, उसे अब मेन्सा में स्वीकार कर लिया गया है, जो ‘एक उत्तेजक, बौद्धिक और सामाजिक समाज’ है और जल्द देश के टॉप स्कूलों में से एक प्रतिष्ठित क्वीन एलिजाबेथ स्कूल को ज्वाइन करने जा रहा है. गणित में 100% अंक प्राप्त करने वाले कृष ने कहा ... Read more

बेगूसराय : हमें स्कूल चाहिए… सड़क पर छात्रों का संग्राम; जानें क्या है पूरा मामला?

पटना: बेगूसराय में स्कूल के लिए सड़क पर संग्राम,सड़क निर्माण के लिए विद्यालय की कुर्बानी के नाम पर भड़के छात्र, नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया. बेगूसराय में प्राथमिकी विधालय के स्थांतरित करने की सूचना से नाराज स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को जाम कर दिया है. बच्चों और ग्रामीणों ने सड़क पर रस्सी से घेर दिया और वहीं स्कूल के बैंच डेस्क रख कर जाम कर दिया है. जाम से एन एच 31 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है. स्कूल शिफ्टिंग का क्या है पूरा मामला दरअसल बरौनी प्रखंड ... Read more

Tax Saving Tips: अपनी सैलरी में इन 10 अलाउंस को कर लें शामिल, टैक्स बचाना हो जाएगा आसान

नई दिल्ली: जब नौकरीपेशा लोग अपनी कमाई पर टैक्स देने की बात करते हैं, तो हर कोई चाहता है कि किसी तरह टैक्स बचा लिया जाए. लेकिन टैक्स बचाने के लिए जुगाड़ की बजाय समझदारी से प्लानिंग करनी जरूरी है. अगर आप अपनी सैलरी के साथ मिलने वाले अलाउंस का सही तरीके से इस्तेमाल करें, तो आप कानूनी तरीके से अपना टैक्स बचा सकते हैं. यहां हम आपको कुछ ऐसे अलाउंस बताने जा रहे हैं, जिन्हें सैलरी में शामिल करवाने से आपकी इनकम टैक्स की चिंता कम हो सकती है. 1. हाउस रेंट अलाउंस (HRA) कई कंपनियां कर्मचारियों को हाउस ... Read more

PM मोदी का सुगम्य भारत अभियान… दिव्यांगजनों के रास्ते सुलभ बनाने से उन्हें सक्षम बनाने तक की मुहिम

नई दिल्ली: सुगम्य भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाना है. PM मोदी ने 3 दिसंबर 2015 को इस अभियान की शुरुआत की थी. मंगलवार (3 दिसंबर) को सुगम्य भारत अभियान के 9 साल पूरे हो रहे हैं. सुगम्य भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य1. सार्वजनिक स्थलों जैसे कि स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाना.2. सार्वजनिक परिवहन जैसे कि बस, रेल, मेट्रो आदि को दिव्यांगों के लिए सुलभ बनाना.3. सूचना और संचार प्रौद्योगिकी जैसे कि वेबसाइट, मोबाइल ऐप आदि ... Read more

केंद्रीय शिक्षा संस्थानों में भरे गए फैकल्टी के 15139 पद, जानें कितने शिक्षक पढ़ा रहे हैं ठेके पर

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बताया है कि सेंट्रल हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च चल रहे हैं. ये संस्थान स्वायत्त संस्थान हैं. इन संस्थानों की स्थापना संसद की ओर से पारित कानून के जरिए की गई है. इनका संचालन उनके उन्हीं के प्रावधान के मुताबिक केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से किया जाता है. इन संस्थानों में पढ़ाने वाले अध्यापकों का चयन भी ये संस्थान अपने नियमों के मुताबिक करते हैं.सरकार ने बताया है कि सीएचईआईएस में इस साल 29 अक्टूबर तक 25 हजार 777 ... Read more

दिल्ली-NCR में कुछ राहत की सांस, कई जगहों पर 300 के नीचे पहुंचा AQI

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR की हवा में थोड़ा सुधार हो रहा है और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 से नीचे आ गया है. आज राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर इलाकों में सोमवार सुबह 6 बजे एक्यूआई 300 से कम दर्ज किया गया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, अलीपुर में एक्यूआई 267, अशोक विहार में 284, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 262, चांदनी चोक में 190, डीटीयू में 227, दिल्ली- सीपीसीबी में 227, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 295, दिल्ली – डीपीसीसी में 295, आईजीआई एयरपोर्ट (T3) में 271, ITO में 266,  लोधी रोड में 233 दर्ज किया गया. वहीं आनंद ... Read more

अलीगढ़ में 25 दिनों के भीतर दो बच्चों और तीन युवाओं की हार्ट अटैक से मौत, सब हैरान

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 25 दिनों के भीतर हार्ट अटैक से पांच लोगों की मौत का अजीब मामला सामने आया है. उनमें तीन युवा और आठ व 14 साल के दो बच्चे थे. इन मौतों के पीछे क्या कोई समान कारण है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं है. डॉक्टरों के मुताबिक कोविड महामारी के दौर के बाद से युवाओं की हार्ट अटैक से मौतों के मामले बढ़ गए हैं.   जनपद के खैर थाना इलाके के गांव अर्राना निवासी करीब 20 वर्षीय ममता चौधरी यूपी पुलिस का रिटन एक्जाम पास कर फिजिकल एक्जाम के लिए तैयारी कर रही ... Read more

प्रियंका चोपड़ा की परवरिश को लेकर उनकी मां से हुई कुछ बड़ी गलतियां, आप भी रखें इन बातों का खास ख्याल

प्रियंका चोपड़ा की परवरिश को लेकर बोली उनकी मां मधु चोपड़ा. Parenting Tips: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जिन्हें देसी गर्ल के नाम से भी जाना जाता है . इन दिनों वो भारत ही नहीं बल्कि ग्लोबली भी अपनी पहचान बना ली है. उनकी जर्नी आज कई लोगों को मोटिवेट भी करती है. आर्मी बैकग्राउंड से होते हुए किस तरह से उन्होंने अपनी इस जर्नी को कंपलीट किया और उनकी परवरिश कैसे हुई इस बारे में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा में एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है. जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने प्रियंका की लाइफ ... Read more

ठाणे: अंग्रेजी का एक शब्द ठीक से नहीं पढ़ा… टीचर ने 'स्‍कैल' से छात्र की कर दी पिटाई

महाराष्‍ट्र के ठाणे में नाबालिग छात्र की पिटाई…(AI Image) ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टीचर ने इस बात को लेकर सात साल के मासूम छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर दी कि वह अंग्रेजी का एक शब्द ठीक से नहीं पढ़ पाया था. पुलिस ने टीचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. घटना 28 नवंबर को यहां अंबरनाथ इलाके में स्थित एक निजी स्कूल में हुई. एफआईआर में यह नहीं बताया गया कि छात्र किस कक्षा में पढ़ता है. उम्र से अंदाजा लगाया जाए, तो छात्र दूसरी कक्षा का होगा.  स्‍केल से पिटाई… पैर और पीठ ... Read more

LIVE : तमिलनाडु में भारी बारिश, समुद्र तट की ओर बढ़ रहा चक्रवात 'फेंगल', हवाई और रेल सेवाएं प्रभावित

चेन्नई,: Strom Fengal Tamil Nadu Updates: चक्रवाती तूफान फेंगल के आज शाम को पुडुचेरी के निकट पहुंचने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. शनिवार को यहां सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं. भारत मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवाती तूफान के पुडुचेरी के निकट पहुंचने की संभावना है और इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. जिलाधिकारी ए कुलोथुंगन ने पीडब्ल्यूडी, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की और हालात की समीक्षा की.