Tag: sc st reservation
केंद्रीय शिक्षा संस्थानों में भरे गए फैकल्टी के 15139 पद, जानें कितने शिक्षक पढ़ा रहे हैं ठेके पर
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बताया है कि सेंट्रल हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालय, आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च चल रहे हैं. ये संस्थान स्वायत्त संस्थान हैं. इन संस्थानों की स्थापना संसद की ओर से पारित कानून के जरिए की गई है. इनका संचालन उनके उन्हीं के प्रावधान के मुताबिक केंद्र सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से किया जाता है. इन संस्थानों में पढ़ाने वाले अध्यापकों का चयन भी ये संस्थान अपने नियमों के मुताबिक करते हैं.सरकार ने बताया है कि सीएचईआईएस में इस साल 29 अक्टूबर तक 25 हजार 777 ... Read more
SC/ST में नहीं हो सकता क्रीमी लेयर, समाज तोड़ने की हर कोशिश का विरोध: आरक्षण को लेकर बवाल पर चंद्रशेखर आजाद
नई दिल्ली: अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति आरक्षण (SC-ST Reservation) में सब कैटेगराइजेशन करने और क्रीमीलेयर को लेकर राज्य सरकारों को दी गई सुप्रीम कोर्ट की सलाह पर दलित-आदिवासी संगठन भड़के हुए हैं. उनका आंदोलन जारी है. बुधवार को इसे लेकर कुछ दलित संगठनों ने 14 घंटे के लिए ‘भारत बंद’ भी रखा था. दलित संगठनों की अपनी मांगे हैं. आरक्षण पर मचे बवाल के बीच NDTV ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना (यूपी) से सांसद चंद्रशेखर आजाद से खास बातचीत की. आजाद ने कहा, “शेड्यूल कास्ट में क्रीमी लेयर नहीं हो सकता. अगर क्रीमी लेयर की बात करके ... Read more
Bharat Bandh: न खाना-पीना, पैदल नापा रास्ता… बिहार में पुलिस भर्ती के लिए छात्रों को देनी पड़ी दो-दो 'परीक्षा'
पटना: अनुसूचित जाति/ जनजाति आरक्षण में क्रीमीलेयर और कोटा के अंदर कोटा लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित-आदिवासी संगठनों ने बुधवार को ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन (NACDAOR) ने SC के फैसले को दलितों और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है. भारत बंद का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है. वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी कुछ इलाकों पर भारत बंद का असर है. भारत बंद को अलग-अलग राज्यों की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां ... Read more
Bharat Bandh Today Live: दिल्ली में भारत बंद का कोई असर नहीं, सभी 700 बाजार खुले, राजस्थान में 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद
देशव्यापी भारत बंद का दिल्ली में कोई असर नहीं होगा. व्यापारियों और फैक्ट्री मालिकों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ( सीटीआई ) चेयरमैन बृजेश गोयल और अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि हमने कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, खारी बावली, नया बाजार, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, करोल बाग, कमला नगर, कनोट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, आदि 100 से ज्यादा बाजारों के एसोसिएशन्स से मामले पर चर्चा की. सभी का कहना है कि भारत बंद को लेकर किसी ने भी व्यापारी संगठनों से न ही संपर्क किया है और ना ही समर्थन मांगा है. इसलिए दिल्ली के सभी ... Read more