Category: Uncategorized
जिद्दी से जिद्दी बच्चे को सुधार देंगे ये 5 टोटके, बस अपनी आदतों में करने हैं आसान से बदलाव
Tips for Stubborn Babies: जिद्दी बच्चों की परवरिश में माता-पिता बहुत परेशान हो जाते हैं. उनका चिड़चिड़ापन और अपनी बात को मनाने के चक्कर में बच्चें उनको समझ नहीं पाते. ऐसे में अपनी बातें बच्चों को समझाना पैरेंट्स के लिए एक चुनौती से कम नहीं है. इसके चलते धीरे-धीरे बच्चों पर से पैरेंट्स का पूरा नियंत्रण चला जाता है. ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को समझदार बनाने के लिए माता-पिता भी थोड़ी समझदारी के साथ अपने बच्चों से पेश आएं. क्योंकि अगर वह भी अपने बच्चों से बुरा व्यवहार करने लगेंगे तो बात और बिगड़ सकती है. ऐसे में जानना ... Read more
ओडिशा : बालासोर में सामान्य हो रहे हालात, कर्फ्यू में दी गई और ढील, जल्द इंटरनेट सेवा भी होगी बहाल
बालासोर: बालासोर शहर में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है जिसके बाद यहां कर्फ्यू में और ढील दी गई है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया कि सहदेवखूंटा थाना क्षेत्र से सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक तथा टाउन थाना क्षेत्र से सुबह पांच बजे से अपराह्न दो बजे तक कर्फ्यू आंशिक रूप से हटा लिया गया है. आदेश के अनुसार, सोमवार को सभी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और कॉलेज खुले रहेंगे. कर्फ्यू में ढील के दौरान व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को संचालित करने की अनुमति है. कर्फ्यू सबसे पहले ... Read more
शिवराज सिंह के दिल्ली जाने के बाद अब MP में बेटे कार्तिकेय पर नजर, बुधनी से लड़ सकते हैं उपचुनाव
भोपाल: भोपाल : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल होने और दिल्ली जाने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में अब उनके बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान (Kartikey Singh Chouhan) को लेकर चर्चा है. केंद्रीय कृषि मंत्री बनाए गए चौहान ने बीते रविवार को भोपाल में एक भव्य रोड शो का किया. इसके बाद शुक्रवार को सीहोर के भेरुंदा में कार्यकर्ताओं का आभार सम्मेलन हुआ. इस बात की जबरदस्त चर्चा है कि शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान को उनके पिता द्वारा खाली की गई बुधनी विधानसभा सीट से चुनाव ... Read more
छात्र ने परीक्षा में बनाया दिल का डायग्राम, उसके अंदर जो लिखा, आंसरशीट देख टीचर को लगा 440 वॉट का झटक
दिल में अपनी प्रेमिका या किसी खास दोस्त का नाम लिखने का दावा तो प्यार में पड़ा हर आशिक करता है. लेकिन स्कूल के एक बच्चे ने ऐसा सरेआम लिख डाला वो भी एग्जाम में. जी, हां एक स्टूडेंट की आंसर शीट इन दिनों वायरल हो रही है. परीक्षा में दिल का डायग्राम बना कर उसे अलग-अलग हिस्सों के नाम और उनका फंक्शन बताने के लिए कहा गया तो बच्चे ने जो कुछ लिखा उसे देख आप भी हंसी नहीं रोक पाएंगे. दिल में रहती है पूजा, रूपा… इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को memes_connection नाम के अकाउंट से शेयर किया ... Read more
बैक टू स्कूल स्पेशल: Amazon पर स्टाइलिश बैकपैक्स और स्टडी एसेंशियल पर पाएं 25% तक की छूट
बच्चों के स्कूल के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ उनका बैग होता है, जिसमें वह ढेर सारी चीज़ें रख पाते हैं. साथ ही वो कम्फर्टेबल भी होना चाहिए. अब बच्चों के नए एकेडमिक ईयर के लिए तैयार होने का समय आ गया है. चाहे आप कॉलेज के लिए तैयारी कर रहे हों या स्कूल के लिए तैयारी कर रहे हों, ये डिस्काउंटेड बैकपैक आपके सभी आवश्यक सामान ले जाने के लिए पर्याप्त जगह और ड्यूरेबिलिटी प्रदान करते हैं. स्टाइलिश बैकपैक्स के कलेक्शन पर एक नज़र डालें, जो न केवल आपके लुक को निखारने के लिए डिज़ाइन किया गया है, बल्कि आपकी ... Read more
CBSE बोर्ड ने स्किल विषयों के पाठ्यक्रम में किया संशोधन, कक्षा 9वीं, 11वीं के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 10वीं के IT सब्जेक्ट में ये बदलेगा
नई दिल्ली: CBSE Revises Curriculum 2024-25: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से प्रभावी विभिन्न स्किल विषयों के पाठ्यक्रम और सामग्री में संशोधन की घोषणा की है. ये परिवर्तन सीबीएसई कक्षा 11वीं के लिए वेब एप्लिकेशन, कक्षा 10वीं के लिए सूचना प्रौद्योगिकी और कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे पाठ्यक्रमों को प्रभावित करेंगे. बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार सीबीएसई ने हितधारकों को इन अपडेट के बारे में सूचित किया और उन्हें विस्तृत जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर जाने को कहा है सीबीएसई 9वीं, 10वीं, 11वीं के साथ ही कक्षा 12वीं के लिए ... Read more
UGC-NET एग्जाम में क्या खेल हुआ? कोचिंग वालों का हाथ? जानें शिक्षा मंत्रालय ने दिया क्या जवाब
यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने के एक दिन बाद शिक्षा मंत्रालय ने इस मामले पर उठ रहे सवालों के जवाब दिए. मंत्रालय की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि नैशनल साइबर थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट की तरफ से संकेत मिलने के बाद एग्जाम को रद्द करने का फैसला किया गया है. क्या इसके पीछे किसी कोचिंग संस्थान का हाथ है या फिर परीक्षा आयोजित करवाने वाले एनटीए के कर्मचारी इसमें मिले हुए हैं, मंत्रालय ने इन सवालों के भी जवाब दिए. शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा रद्द किए जाने के कारणों पर की बात शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ... Read more
एक सपने का सच होना! 800 साल बाद फिर खड़ी हुई नालंदा यूनिवर्सिटी; जानिए किन-किन कोर्सेज की होती है पढ़ाई
आधुनिक नालंदा विश्वविद्यालय में अभी 6 स्कूल ऑफ स्टडीज हैं इन विषयों में आप कर सकते हैं पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज कुमारगुप्त प्रथम की थी नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना427 ईस्वी में नालंदा यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी, इसे दुनिया का पहला रिहाइशी विश्वविद्यालय कहा जाता है. इसकी स्थापना का श्रेय गुप्त सम्राट कुमारगुप्त प्रथम को दी जाती है. बाद में इसे हर्षवर्धन और पाल शासकों का भी संरक्षण मिला. इतिसासकारों के अनुसार इस यूनिवर्सिटी में 300 कमरे, 7 बड़े कक्ष और अध्ययन के लिए 9 मंजिला एक विशाल पुस्तकालय था. नालंदा यूनिवर्सिटी की लाइब्रेरी काफी बड़ी थी. जिसमें 3 लाख से अधिक ... Read more
जामिया मिलिया इस्लामिया में AI और मशीन लर्निंग में शॉर्ट टर्म कोर्स, 130 सीटों के लिए आवेदन कल से शुरू
नई दिल्ली: JMI Artificial Intelligence and Machine Learning Course: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने शॉर्ट टर्म कोर्सों का ऐलान किया है. जामिया मिलिया इस्लामिया के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) पर तीन सप्ताह का शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) आयोजित कर रहा है. यह प्रोग्राम हाइब्रिड मोड में होगा, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 19 जून से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जामिया की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. जामिया UPSC फ्री कोचिंग की बड़ी खबर, जेएमआई आरसीए परीक्षा की बदल गई डेट जानें कब होगी प्रवेश परीक्षा और ... Read more
पटना और जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
नई दिल्ली: पटना और जयपुर एयरपोर्ट (Jaipur Airport) को बम से उड़ाने की धमकी के बाद दोनों ही जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. ई-मेल से भेजे गए धमकी में लिखा गया है कि दोनों ही एयरपोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा. धमकी भरे ई-मेल के बाद सीआईएसएफ की तरफ से सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है. दोनों ही जगहों पर सर्च ऑपरेशन जारी है. गौरतलब है कि हाल के दिनों में एक के बाद एक एयरपोर्ट, अस्पताल और स्कूलों को देश भर में बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिल रहे हैं. धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया ... Read more