Category: Uncategorized

इंडिया बनेगा IA किंग, चिप का चैंपियन, TIME की लिस्ट बता रही अपना टाइम आ रहा

नई दिल्ली:    ‘दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत AI की दुनिया का बड़ा खिलाड़ी होने के गुर सीख रहा है. देश के इंफर्मेंशन टेक्नॉलजी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव भारत के इस मिशन को मुमकिन बनाने के मिशन को लीड कर रहे हैं.  पिछले साल भारत ने सरकारों को AI सक्षम बनाने के लिए  आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर ग्लोबल पार्टनरशिप की अध्यक्षता की. भारत की अध्यक्षता में जुलाई मे ग्लोबाल इंडिया AI सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 2 हजार से ज्यादा AI एक्सपर्ट ने शिरकत की. इसमें ओपन AI और माक्रोसॉफ्ट समेत 20 देशों के सीनियर प्रतिनिधि भी थे.भारत सरकार ... Read more

टीचर्स डे पर निक के चीकू-बंटी पहुंचे दिल्‍ली, स्कूल के बच्चों संग यू मनाया टीचर्स डे

नई दिल्ली: टीचर्स डे दिल के बेहद करीब माना जाने वाला मौका होता है जोकि हमारी जिंदगी में टीचर्स की अहमियत बताने का दिन होता है. जब भी हम इस दिन के बारे मे सोचते हैं हमारे दिमाग में टीचर्स का मार्गदर्शन, सपोर्ट और सराहना करने के हमारे तरीकों का ख्याल आता है, जिसे हम पीढ़ियों से वे संजोते आए हैं. इस साल निक अपने कैम्पेन #FeatureYourTeacher के तहत अपने टीचर्स को नमन कर रहा है. यह बच्चों के द्वारा अपना सम्मान व्यक्त करने का एक मजेदार तरीका है. क्रिएटिविटी और कनेक्शन से भरपूर इस उत्सव को और भी बेहतरीन ... Read more

Hindi Diwas 2024 : हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है, यहां जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

Hindi Diwas theme : हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2024 हिंदी भाषा के महत्व और देश में विविध भाषाई समुदायों को एकजुट करने में इसकी भूमिका पर जोर देता है. हर साल हिंदी दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. साल 2024 खास है क्योंकि यह हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने की 75वीं वर्षगांठ है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया महिलाओं को ये 7 बीज जरूर शामिल करना चाहिए डाइट में, 30 के बाद सेहत रहेगी दुरुस्त ... Read more

बाराबंकी में कार और ई-रिक्शा में टक्कर में 5 की मौत, घायलों को भी रौंदते रहे वाहन

घायलों की हालत नाजुक बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रफ्तार के कहर ने 5 लोगों की जान ले ली. दो कार और एक ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया. सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. दूसरे वाहनों ने घायलों को रौंदा सड़क हादसा बड्डूपुर थाना ... Read more

बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत, प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा

मामले में करजाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना: बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.  सुपौल जिले के करजाइन थाना इलाके में एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका नग्न अवस्था में दिख रहे हैं. कुछ ... Read more

कहीं आप भी तो नही जरूरत से ज्यादा बच्चों पर देते हैं ध्यान? जानिए कैसे उनको कमजोर बना रहे हैं आप

आपने अक्सर पेरेंट्स को यह कहते हुए जरूर सुना होगा कि हम अपने बच्चों को वह सब कुछ देना चाहते हैं, जो हमें नहीं मिला. इसके साथ ही वह बच्चों से कई तरह की उम्मीदें बांध लेते हैं. इसके लिए वह हर समय उनके सिर पर खड़े रहते हैं, जिससे बच्चे परेशान हो जाते हैं. बता दें कि इस तरह के बर्ताव को हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग कहा जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में और यह कैसे बच्चों पर असर डाल रही है. सबसे पहले हम आपको बता दें कि आखिर हेलीकॉप्टर पेरेंटिंग होती क्या है? बच्चे के हर एक ... Read more

USA में फिर गोलीबारी: अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी में 4 की मौत

अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के एक हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि देश में मूर्खतापूर्ण बंदूक हिंसा समाज को तोड़ रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कथित शूटर को हिरासत में ले लिया गया है. यह गोलीबारी स्थानीय समय के अनुसार, सुबह करीब 9:30 बजे जॉर्जिया के विंडर में अपालाची हाई स्कूल में हुई. बैरो काउंटी के शेरिफ जुड स्मिथ ने एक समाचार सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, “आज आप हमारे पीछे जो देख रहे हैं, वह एक बुरी चीज है.” ... Read more

Happy Teachers Day 2024: टीचर्स डे पर गुरु को दें सेहत और स्वाद का तोहफा, अपने हाथ से बनाकर खिलाएं ये स्पेशल डिशेज

Teacher’s Day Special Recipes In Hindi: टीचर्स डे का दिन हर टीचर के लिए बहुत खास होता है. कुछ स्कूलों में ये दिन बेहद खास तरीके से मनाया जाता है. जिस दिन टीचर्स बच्चों की तरह स्टेज पर परफॉर्म करते हैं और बच्चे खुद टीचर बन जूनियर क्लासेस में पढ़ाने जाते हैं. टीचर्स को ग्रीट करने के लिए बहुत से स्टूडेंट्स उन्हें गिफ्ट भी देते हैं या स्पेशल मैसेज से सजे ग्रीटिंग कार्ड्स भी बनाते हैं. इस मौके को और खास बनाने के लिए आप चाहें तो टीचर्स को खास डिशेज बनाकर भी खिला सकते हैं. इस खास दिन के लिए ... Read more

भोपाल में बालिका विद्यालय में 'कठोर' सजा को लेकर हंगामा, महिला प्रशासक को हटाया गया

भोपाल: भोपाल में बालिकाओं के लिए संचालित एक सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने बुधवार को महिला प्रशासक पर कठोर दंड देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और स्कूल के फर्नीचर तथा अन्य संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, जिसके बाद अधिकारियों ने प्रशासक को पद से हटा दिया. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्राओं को सरकारी सरोजिनी नायडू बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा के फर्नीचर, पंखों तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को नुकसान पहुंचाते हुए और खिड़कियों तथा दरवाजों के शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है. जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एनके अहिरवार ने पुष्टि की कि विद्यालय की ... Read more

ओपन से पढ़ाई कर रहे हैं, क्या होती है ओपन से पढ़ाई, NIOS की ऑन डिमांड परीक्षा क्या है

What is Open Schooling: ओपन से पढ़ाई कर रहा हूं… ये कहते हुए आपने कई लोगों को सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर ओपन से पढ़ाई का क्या मतलब है, ओपन स्कूलिंग क्या होती है, नहीं तो आइये जानते हैं. भारत में ओपन स्कूल सिस्टम वह प्रणाली है जो छात्रों को नियमित कक्षाओं में भाग लिए बिना घर पर, काम पर या कहीं और जो उनके लिए सुविधाजनक हो, पढ़ाई करने की अनुमति देती है. ओपन स्कूल से पढ़ाई करने का सबसे अच्छा माध्यम एनआईओएस (NIOS) है. CBSE बोर्ड और ICSE बोर्ड में क्या है अंतर, दोनों में ... Read more