Category: Uncategorized

बांग्लादेश के PM हाउस में प्रदर्शनकारियों की लूटपाट, संसद भवन में खूब मचाया उत्पात, देखिए VIDEO

ढाका: बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुआ प्रदर्शन अब सरकार विरोधी आंदोलन (Bangladesh Protest) में तब्दील हो चुका है. हिंसा के बीच हालात बेहद खराब हो गए हैं. सोमवार को हिंसक घटनाओं के बीच शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. शेख हसीना अपनी बहन के साथ देश छोड़कर जा चुकी हैं. इस बीच प्रदर्शनकारी पीएम हाउस ‘गणभवन’ और बांग्लादेश के पार्लियामेंट ‘जातीय संसद’ में दाखिल हो गए. वायरल हो रहे वीडियो में प्रदर्शनकारियों को PM हाउस और संसद में हुड़दंग करते देखा जा सकता है. इस दौरान सुरक्षाकर्मी या पुलिस का कोई स्टाफ वहां नहीं दिख ... Read more

LIVE UPDATE: बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने देश छोड़ा, भीड़ ने गृहमंत्री के घर और आवामी लीग के दफ्तर में लगाई आग

ढाका: Bangladesh protests LIVE: बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बीच सोमवार को तख्ता पलट हो गया. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और राजधानी ढाका छोड़ दिया है. सूत्रों ने समाचार एजेंसी AFP को बताया, “पीएम शेख हसीना और उनकी बहन रेहाना को गणभवन (प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास) छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं. हिंसा को लेकर शेख हसीना भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं. लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिल सका. इसके बाद बांग्लादेशी सेना प्रमुख ने बताया कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अब आर्मी सरकार चलाएगी. जल्द ही ... Read more

बांग्लादेश हिंसा: अब तक 93 की मौत, पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान, केंद्र ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी

ढाका: बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित 97 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हिंसा में सैकड़ों अन्य घायल हो गए. यहां मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी और अनिश्चितकाल के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया. भारत ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों से संपर्क में रहने और सतर्क रहने को कहा है. कहां से शुरू हुई हिंसा?सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे पर हुए बवाल को लेकर सरकार के इस्तीफे ... Read more

कबड्डी में जीत के बाद गोल्ड मेडल लेने जाना था, जिस्मफरोशी के बाजार में पहुंचा दी गई नाबालिग लड़की

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के चमकदार दामन पर एक काला धब्बा है, जिसे हम जीबी रोड कहते हैं. इस रेड लाइट एरिया (GB Road red light area) को हम अनदेखा नहीं कर सकते. इसका कारण खास यह है कि इस इलाके में नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) को वेश्यावृत्ति (prostitution) के दलदल में धकेल दिया जाता है. वहां उनकी जिंदगी का सौदा कुछ हजार रुपये में कर दिया जाता है.  उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग लड़की को स्कूल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला था, लेकिन जब वह स्कूल में गोल्ड मेडल लेने जा रही तो तो उसकी ... Read more

Parenting Tips: क्या आप स्कूल से आने के बाद अपने बच्चों से पूछते हैं ये सवाल, अगर नहीं तो आज से ही शुरू कर दें पूछना

Parenting Tips: बच्चें अपना काफी वक्त स्कूल (School) में ही बिता देते हैं. इसलिए पेरेंट्स के लिए यह बहुत जरूरी है कि जब बच्चें स्कूल से वापस घर आएं तो वह उनके स्कूल के अनुभवों के बारे में जानें और उनसे बातचीत करें. ज्यादातर घरों में ऐसा देखा जाता है कि जब बच्चे स्कूल से वापस आते हैं तो उनके माता-पिता (Parents) का सारा ध्यान उन्हें खाना खिला कर बस सुलाने पर होता है. ताकि बच्चे को थोड़ा आराम मिले. लेकिन क्या आपको पता है इससे भी ज्यादा जरूरी है बच्चे से ये सवाल (Questions) पूछना. आइए जानते हैं इन ... Read more

कश्मीर ड्रग-टेरर नेटवर्क में भूमिका के लिए 5 पुलिसकर्मी, शिक्षक बर्खास्त

जम्मू-कश्मीर में नार्को-आतंकवाद में कथित संलिप्तता के लिए पांच पुलिसकर्मियों और एक शिक्षक को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कदम क्षेत्र में आतंक के वित्तपोषण और अलगाववादी पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रशासन द्वारा व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है. बर्खास्त किए गए अधिकांश पुलिसकर्मी सीमावर्ती क्षेत्रों से हैं और सीमा पार मादक द्रव्य सिंडिकेट से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के संचालन में शामिल हैं. बर्खास्त पुलिसकर्मियों की पहचान फारूक अहमद शेख, खालिद हुसैन शाह, रहमत शाह, इरफान अहमद चालकू और सैफुलदीन के रूप में की गई है. इसके अलावा, स्कूल शिक्षक नाजिम उद्दीन भी मादक पदार्थों की ... Read more

तीसरी कक्षा के छात्र ने इंडियन आर्मी को लिखा मार्मिक पत्र, इंडियन आर्मी ने जवाब में कहा- Thanks

नई दिल्ली: इन दिनों केरल के वायनाड में भूस्खलन से लोग काफी प्रभावित हैं. इस दौरान कई लोगों की मौत हो गई. इस घटना से देश के अलावा पूरी दुनिया के मार्मिक संदेश आ रहे हैं. भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीम राहत कार्यों में लगी हुई है. ऐसे में भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सैनिकों के बचाव प्रयासों से प्रेरित होकर, कक्षा 3 के एक छात्र ने सेना को एक मार्मिक पत्र लिखा है. इस पत्र में बच्चों ने इंडियन आर्मी में शामिल होने की इच्छा जताई है. सोशल मीडिय़ा पर यह लेटर काफी वायरल हो रहा है. ... Read more

बच्चे का दिल स्कूल जाने से क्यों डरता है… क्या पढ़ाई का प्रेशर वजह?

नई दिल्ली: दुनिया में हर बच्चे के लिए पढ़ाई कितनी जरूरी है ये किसी से छिपा नहीं है. जो बच्चा जितना मन लगाकर पढ़ाई करता है उसका भविष्य भी उतना ही सुनहरा होता है. पढ़ाई किसी बच्चे के लिए बेहद मजेदार होती है तो कइयों के लिए बोझ. दरअसल हम यहां ये बात इसलिए कर रहे हैं क्योंकि आए दिनों ऐसे मामले सामने आते रहते हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी जाती है. धमकी मिलते ही पूरे स्कूल के होश उड़ जाते हैं. बच्चों के मां-बाप के तो पैरों की नीचे की जमीन ही खिसक जाती ... Read more

ABCD नहीं सुनाई तो टीचर ने मार दिया 3 साल के बच्चे को थप्पड़, जानिए कोर्ट ने दिया क्या फैसला

कोर्ट ने कहा कि बच्चे को शारीरिक दंड निंदनीय दिल्ली हाई कोर्ट ने एक शिक्षक के खिलाफ 9 साल पहले दर्ज की गई प्राथमिकी (एफआईआर) को रद्द कर दिया है. दरअसल शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने ए बी सी डी न बोल पाने वाले तीन साल के बच्चे को थप्पड़ मारा. इस मामले की सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि किसी भी स्थिति में बच्चे को शारीरिक दंड निंदनीय काम है, भले ही इसके पीछे उद्देश्य बच्चे को इस बात का एहसास दिलाना हो कि उसका किया कार्य गलत और अस्वीकार्य है. क्या है पूरा मामला  इस मामले ... Read more

झारखंड : मूसलाधार बारिश से प्रभावित रांची, देवघर में एनडीआरएफ की टीम तैनात

रांची: झारखंड की राजधानी रांची और देवघर में लगातार बारिश से प्रभावित निचले इलाकों से लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तैनात की गईं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि रांची के सदर थाना क्षेत्र के न्यू बांधगरी इलाके सहित निचले इलाकों में बचाव अभियान जारी है. एनडीआरएफ के अधिकारी ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘‘उप कमांडेंट विनय कुमार के नेतृत्व में हमारी टीम ने अब तक रांची के निचले इलाकों से लगभग 40 लोगों को बचाया है.” अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सभी जिले ‘अलर्ट’ पर ... Read more