Kerala Plus Two Result 2022: केरल 12वीं का रिजल्ट घोषित, 83.87 प्रतिशत छात्र पास

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे क्या 17 जुलाई को आ रहे हैं

नई दिल्ली:

CBSE 10th Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं टर्म 2 परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 24 मई के बीच तक किया था. परीक्षा को खत्म हुए लगभग डेढ़ महीने से ज्यादा का समय हो चुका और अब सीबीएसई बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों को बोर्ड नतीजों का इंतजार है. बोर्ड रिजल्ट की तिथि की जानकारी सीबीएसई ने अब तक नहीं दी है. ताजा खबरों की मानें तो सीबीएससी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा परिणामों को तीन दिन बाद यानी 17 जुलाई 2022 तक जारी कर सकता है. हालांकि सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट की तिथि को लेकर सीबीएसई बोर्ड अधिकारियों या बोर्ड द्वारा पुष्टि नहीं की गई है. 

यह भी पढ़ें

सीबीएसई बोर्ड जैसे ही अपने साइट पर बोर्ड रिजल्ट को जारी करेगा, बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट     से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. बता दें कि इस साल सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की टर्म 2 परीक्षा में लगभग 21 लाख छात्रों ने भाग लिया था. इसमें 8,94,993 लड़िकयां और 12,21,195 लड़के शामिल थे. 

By admin

Leave a Reply