सीबीएसई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू होंगी. इस साल देश और 26 अन्य देशों के 39 लाख से अधिक विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं. बता दें कि दिल्ली में 877 परीक्षा केंद्रों पर 5.8 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा देंगे.
सीबीएसई ने अपने परामर्श में कहा, “ परीक्षा सुबह 10.30 बजे शुरू होगी, इसलिए सभी विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे या उससे पहले अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है.’ इसमें दिल्ली की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए कहा गया कि आशंका है कि यातायात संबंधी समस्याएं होंगी जिससे परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में देरी हो सकती है.
परामर्श में कहा गया है, “इसलिए, सभी विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने घरों से जल्दी निकलें ताकि वे सीबीएसई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समय पर (केंद्र) पहुंच सकें. परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है जो सुचारू रूप से चल रही हैं.”
GATE 2024 रिजल्ट पर बड़ी खबर, IISc बैंगलोर ने बताई रिजल्ट की डेट और टाइमिंग
परामर्श में भारत और अन्य देशों के सीबीएसई के सभी विद्यार्थियों से अनुरोध किया गया है कि स्थानीय परिस्थितियों, यातायात, मौसम की स्थिति, दूरी आदि को देखकर अपनी यात्रा की ऐसी योजना बनाएं कि वे सुबह 10 बजे या उससे पहले परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएं, क्योंकि विद्यार्थियों को सुबह 10 बजे तक ही केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी, उसके बाद नहीं.
उसमें कहा गया है, “सभी स्कूलों से अनुरोध है कि वे अभिभावकों और विद्यार्थियों की मदद करें और उनका मार्गदर्शन करें. विद्यार्थियों को एक बार फिर सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा केंद्रों को पहले ही देख आएं और इस तरह अपनी यात्रा की योजना बनाएं ताकि वे समय से पहले या समय पर केंद्रों पहुंच सकें.”
शिक्षक बनने के नियमों में हुआ बदलाव, अब 12वीं कक्षा को पढ़ाने के लिए भी जरूरी होगा टीईटी
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
