script

क्या है CBSE Exam Anthem?
सीबीएसई ने 2 मार्च 2020 को अपने यूट्यूब अकाउंट से एक गाना साझा किया था, जिसका नाम है CBSE Exam Anthem। इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं, “क्या बोल रे स्टूडेंट्स लोग, एग्जाम्स आ रे हैं, पढ़ेंगे, जो नहीं पढ़ता उसको भी पढ़ाएंगे, लेट्स डू इट”। इस गाने पर अबतक लगभग 7 लाख व्यूज हैं। वहीं सीबीएसई ने इसे अपने X अकाउंट पर भी शेयर किया है। यही कारण है कि एक बार फिर CBSE Exam Anthem ट्रेंड कर रहा है।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सीबीएसई ने कुछ ऐसा किया है। समय समय पर सीबीएसई मीम्स और अन्य रचानात्मक माध्यम से ऐसी चीजें शेयर करता रहा है। आप भी यह गाना यूट्यूब पर सुन सकते हैं। परीक्षा के दौरान तनाव को कम करने के लिए संगीत सुनना बहुत फायदेमंद होता है।

By admin

Leave a Reply