CBSE Result: रोहित के 12वीं में 99.2% अंक, बोले- मेरा लक्ष्य सिविल सर्विसेज


Last Updated:

CBSE 12th Results: रोहित उपाध्याय ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया. उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेज के जरिए देश की सेवा करना है.

रोहित उपाध्याय ने 12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं.

हल्द्वानी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज (मंगलवार) 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. उत्तराखंड के छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बीयरशीबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रोहित उपाध्याय ने 12वीं में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टीचर्स और माता-पिता का नाम रोशन किया है. वहीं इस स्कूल की 10वीं की छात्रा कामाक्षी ने भी 98 प्रतिशत हासिल किए हैं. स्कूल के कई और स्टूडेंट्स ने भी मेरिट में जगह बनाई है. बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रिसिंपल और टीचर ने उनका मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई.

रोहित उपाध्याय के पिता महेश उपाध्याय अमिया जमरानी में टीचर हैं. उनका परिवार हल्द्वानी के लालडांठ क्षेत्र में रहता है. रोहित ने अपनी सफलता का श्रेय टीचर्स और माता-पिता को दिया. उन्होंने कहा कि गुरुजनों और माता-पिता के सपोर्ट और गाइडेंस के बिना वह इतने अंक नहीं ला पाते. उन्हें हिस्ट्री, योग और पॉलिटी में 100 में से 100 नंबर मिले हैं. ज्योग्राफी में उनके 99 अंक हैं. उनकी रुचि सभी विषयों में रही. वह रट्टा मारने पर यकीन नहीं करते बल्कि उनका फोकस कॉन्सेप्ट लर्निंग पर रहा. उनकी पढ़ाई के कोई फिक्स घंटे नहीं थे. सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया. उनका सपना सिविल सर्विसेज के माध्यम से देश की सेवा करना है.

ये भी पढ़ें- CBSE Result 2025: शाबाश बेटियों, तुमने कमाल कर दिया, सीबीएसई में 500 में से 499 अंक!

‘पैरेंट्स ने कभी प्रेशर नहीं किया’
10वीं में 98 प्रतिशत अंक लाने वालीं बीयरशीबा स्कूल की छात्रा कामाक्षी ने भी अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता-पिता को दिया. कामाक्षी ने कहा कि माता-पिता और टीचर का हरदम सपोर्ट रहा. वे न होते, तो वह ये अचीव नहीं कर पातीं. उनके पैरेंट्स ने कभी भी मार्क्स को लेकर उन्हें प्रेशर नहीं किया. कम मार्क्स पर भी वे खुश होते. मोबाइल के इस्तेमाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका ध्यान मोबाइल पर भी था और पढ़ाई पर भी. वह बैलेंस करके चल रही थीं.

‘फोन न चलाता तो और ज्यादा मार्क्स आ जाते’
10वीं में 95 प्रतिशत अंक लाने वालीं छात्रा खुशी ने कहा कि टीचर्स और पैरेंट्स का पूरा सपोर्ट मिला. उन्होंने सेल्फ स्टडी की. आगे जाकर वह इंडियन आर्मी में शामिल होना चाहती हैं. 10वीं के छात्र योगेश भट्ट ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भी टीचर्स और माता-पिता का पूरा सपोर्ट मिला. वह सालभर फोन चलाते थे, तो उनके 95 परसेंट आए. फोन यूज नहीं करते, तो और ज्यादा मार्क्स आ जाते.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttarakhand

CBSE Result: रोहित के 12वीं में 99.2% अंक, बोले- मेरा लक्ष्य सिविल सर्विसेज