CBSE Result 2025: सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट डेट एंड टाइम लेटेस्ट अपडेट
नई दिल्ली:
CBSE Class 10th, 12th Result 2025 Date and Time: देशभर के लाखों छात्रों के सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार लगभग खत्म होने वाला है. सूत्रों की मानें तो केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) इस साल सामान्य से पहले परिणाम जारी करने की योजना बना रहा है. 2 मई 2025 को कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सीबीएसई रिजल्ट 2025 घोषित होने की संभावना है. सूत्रों के अनुसार इस बार सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2 मई को दोपहर 12 बेज के आसपास जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड ने इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
पिछले साल सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट 13 मई को घोषित किए गए थे. सीबीएसई ने 13 मई को सुबह 11 बजे परिणाम घोषित किए थे. वहीं 2023 में सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 12 मई को घोषित किया गया था.
15 फरवरी से अप्रैल तक चली थी परीक्षा
इस साल, सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चली थी.
सीबीएसई परिणाम 2025 देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइटें-
-
cbseresults.nic.in
-
cbse.gov.in
-
cbse.nic.in
