CISCE, ICSE 10 वीं रिजल्ट 2022 जल्द घोषित किया जाएगा
ICSE, ISC Results 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (Council for the Indian School Certificate Examinations) (सीआईएससीई) अगले सप्ताह आईसीएसई क्लास 10 रिजल्ट 2022 की घोषणा 16 जुलाई तक कर सकता है, जबकि आईएससी, कक्षा 12 का परिणाम जुलाई के अंत तक घोषित किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ICSE, कक्षा 10 के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया पिछले महीने पूरी हो गई थी, जबकि ISC, 12 वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है. परिषद जुलाई में 10वीं, 12वीं दोनों के परिणाम 2022 की घोषणा करेगी; ICSE के परिणाम अगले सप्ताह और ISC के परिणाम महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे. छात्र CISCE 10वीं और 12वीं सेमेस्टर 2 के परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट- cisce.org, results.cisce.org पर देख सकेंगे. सीबीएसई 10वीं परिणाम 2022 लाइव अपडेट
यह भी पढ़ें
आईसीएसई कक्षा 10 वीं के परिणाम 2022 की तारीख की पुष्टि होने के बाद यहां अपडेट किया जाएगा. सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर सुरक्षित रखें और CISCE रिजल्ट 2022 के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखें.
