CRPF Recruitment 2023: CRPF में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती, 5वीं से लेकर स्नातक पास वाले करें आवेदन | CRPF Recruitment 2023 apply online for interview basis jobs 9 posts | Patrika News

CRPF Recruitment 2023:: सीआरपीएफ ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर प्रधानाध्यापिका, शिक्षक और आया के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

CRPF Recruitment 2023:: सीआरपीएफ ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। भर्ती अधिसूचना के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर प्रधानाध्यापिका, शिक्षक और आया के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना प्रकाशित की है। जारी अधिसूचना के अनुसार टीचर की पोस्ट के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट और प्राइमरी एजुकेशन में बीएड या दो साल का डिप्लोमा या बीटीसी या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए और आया पद के लिए हिंदी के साथ 5वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को पुलिस उप महानिरीक्षक, समूह केंद्र, सीआरपीएफ, दादरी रोड, सुतियाना, ग्रेटर नोएडा -201306 के मोंटेसरी स्कूल में अस्थायी और अनुबंध के आधार पर भर्ती किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का रुख करें।

By admin

Leave a Reply