CUET 2022 आंसर-की कल होजा जारी
नई दिल्ली:
CUET 2022: देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी सहित अन्य यूनिवर्सिटी के अंडरग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट समाप्त हो चुकी है. सीयूईटी यूजी परीक्षा (CUET UG exam) 30 अगस्त को खत्म हुई है. सीयूईटी यूजी के छठे चरण (6th phase CUET UG examination) की इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया है. परीक्षा समाप्त होते ही इन लाखों उम्मीदवारों को सीयूईटी यूजी आंसर-की (CUET UG Answer Key) और सीयूईटी यूजी रिजल्ट (CUET UG Result) का इंतजार है. सूत्रों की मानें तो सीयूईटी यूजी आंसर-की कल यानी 6 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा. आंसर-की के जारी होते ही सीयूईटी यूजी (CUET UG) परीक्षा दे चुके छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से सीयूईटी यूजी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर-की के जारी होने के बाद सीयूईटी यूजी रिजल्ट की घोषणा की जाएगी. सीयूईटी यूजी रिजल्ट (CUET UG Result) 13 या 14 सितंबर 2022 को जारी किया जाएगा.
