CUET UG 2022: NTA ने छात्रों की शिकायत को सुनते हुए जारी किया यह नोटिस

CUET UG 2022: NTA ने छात्रों की शिकायत को सुनते हुए जारी किया यह नोटिस

नई दिल्ली:

CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी (CUET UG 2022) की परीक्षा पिछले डेढ़ महीने से चल रही है. यह परीक्षा देश के सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विभिन्न अंडरग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है. परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2022 से कई चरणों में किया जा रहा है. फिलहाल सीयूईटी यूजी (CUET UG examination) के पांचवें चरण की परीक्षा चल रही है, जो आज समाप्त हो जाएगी. वहीं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सीयूईटी यूजी के छठे चरण की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जारी कर दिए हैं. छठे चरण की परीक्षा कल से यानी 24 अगस्त से शुरू होना जा रही है. इसी बीच सीबीएसई की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा (CBSE class 10th and class 12th) शुरू हो गई है. सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा आज से शुरू हुई है. कंपार्टमेंट परीक्षा दे रहे छात्रों ने सीयूईटी यूजी परीक्षा तारीखों CUET UG exam dates) की क्लैश को लेकर एनटीए से शिकायत की थी. एनटीए ने छात्रों की शिकायत को सुनते हुए एक अहम नोटिस अपनी वेबसाइट nta.ac.in पर जारी किया है.

यह भी पढ़ें

By admin

Leave a Reply