DAV (P.G) कॉलेज ने शुरू हुए एडमिशन , ऐसे करें अप्लाई
राजधानी देहरादून के महाविद्यालय डीएवी पीजी कॉलेज में एडमिशन शुरू हो चुके हैं. यहां बीए ,बीएससी, एमएससी आदि कोर्सेज के अलावा कई प्रोफेशनल कोर्स भी कराए जाते हैं. इसमें बीएससी आईटी, एमएससी आईटी, मास कम्युनिकेशन पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा एंड डिग्री, साइंस के कई प्रोफेशनल कोर्स करवाये जाते हैं. आप भी इनमें दाखिला ले सकते हैं. 1948 में स्थापित किए गए डीएवी महाविद्यालय में कई नामचीन हस्तियों ने अपनी शिक्षा ग्रहण की.
बता दें कि इसमें एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी और श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध कई प्रोफेशनल कोर्स भी कराए जाते हैं. इसके लिए एडमिशन शुरू हो चुके हैं.डीएवी पीजी कॉलेज के प्रोफेशनल कोर्सेज के इंचार्ज डॉ आर एस दीक्षित ने जानकारी देते हुए कहा है कि हमारे कॉलेज में सेल्फ फाइनेंस के हेमवती नंदन से जुड़े हुए 5 कोर्सेज करवाए जाते हैं. इनमें बीएससी आईटी, मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/ डिप्लोमा, एमए एजुकेशन, पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड होटलरिंग आदि कोर्सेज करवाये जाते हैं. व्यावसायिक पाठ्यक्रम होने के चलते इनमें कैरियर की बेहतर संभावनाएं हैं.
टूरिज्म और मास कम्युनिकेशन में भी कैरियर बनाने का ऑप्शन
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में टूरिज्म की संभावनाएं ज्यादा है इसलिए टूरिज्म सेक्टर में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा बेहद काम आएगा. वहीं मास कम्युनिकेशन करने के बाद मीडिया के कई क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है. इसी तरह इसी वर्ष श्रीदेव सुमन से सम्बद्ध बैचलर ऑफ लाइब्रेरी इनफॉरमेशन साइंस, मास्टर इन बायोकेमेस्ट्री, एमएससी आईटी और बीजेएमसी जैसे कोर्सेज शुरू किए गए हैं.
दीक्षित के अनुसार जिन छात्रों ने CUET Exam में प्रतिभाग किया था वे इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं.बता दें कि डीएवी पीजी कॉलेज की स्नातक में बीए, बीएसी और बीकाम की कुल 3815 सीटें उपलब्ध हैं. वहीं प्रत्येक प्रोफेशनल कोर्सेज में भी सिटी निर्धारित की गई हैं.
DAV (PG) College में श्री देव सुमन यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध प्रोफेशनल कोर्सेज-
1. बैचलर ऑफ लाइब्रेरी इनफॉरमेशन साइंस- 30 हजार रुपये सालाना है जो 1 साल का डिग्री प्रोग्राम है.
2. मास्टर इन बायोकेमेस्ट्री- 2 साल की डिग्री है जिसकी फीस 40 हजार रुपए सालाना है.
3. बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मैस कम्युनिकेशन- यह 3 साल की डिग्री है जिसकी फीस 20 हजार रुपये सालाना है.
4. मास्टर ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी- यह 2 साल की डिग्री है जिस की फीस ₹30 हजार सालाना है.
DAV (PG) College में हेमवती नन्दन यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध प्रोफेशनल कोर्सेज-
1. मास्टर ऑफ एजुकेशन
2. मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन डिग्री
3. मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन 1 ईयर डिप्लोमा
4. बीएससी आईटी
5. पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड होटलरिंग
कैसे कर सकते हैं आवेदन ?
अगर आपने सीयूईटी का एग्जाम क्लियर किया है तो आप हेमवती नंदन बहुगुणा यूनिवर्सिटी से संबद्ध कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि अगर आप इस एग्जाम को देने से रह गए हैं तो आप श्री देव सुमन सितंबर प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप डीएवी पीजी कॉलेज के आधिकारिक वेबसाइट https://davpgcollege.in/ पर जा सकते हैं या info@davpgcollege.in पर भी मेल द्वारा सूचना पा सकते हैं.