dehradun news: इको गलियारा देखकर आप गुनगुना उठेंगे 'याद आ गया मुझको गुजरा जमाना', जानें वजह


रिपोर्ट : हिना आज़मी

देहरादून. कोरोना काल में लोगों के रोजगार चले गए, जिसके बाद कई लोगों ने स्टार्टअप शुरू किया. देहरादून के रहने वाले दीपक कोठियाल ने भी देशभर में भ्रमण करने के बाद अलग-अलग राज्यों की कलाओं को एक मंच पर लाने के लिए एक कंपनी बनाई. इनकी खास बात यह है कि यह लकड़ी और बांस के उत्पाद ही बनाते हैं. जो खिलौने पुराने जमाने में हुआ करते थे, उन खिलौनों से सबकी यादें ताजा करते हैं. वे लट्टू, लकड़ी के बर्तन, गुड्डे-गुड़िया, रेलगाड़ी, गाड़ी, हैंगिंग पॉट समेत साज-सज्जा के भी काफी सामान बना रहे हैं.

देहरादून के रहनेवाले दीपक कोठियाल ने News18 Local को बताया कि वे कोरोना काल से पहले एक एनजीओ चलाते थे. लेकिन कोविड काल में फंडिंग बंद हो जाने के चलते उसे बंद करना पड़ा. इसके बाद वह इस बात को लेकर परेशान रहे कि अब क्या किया जाए क्योंकि कोई रास्ता उन्हें नजर नहीं आ रहा था. दीपक कोठियाल और उनके भाई ज्योति कोठियाल दोनों ने प्रदेश भर में घूम-घूमकर रिसर्च की और फिर इको गलियारा (Eco Galiyara) की नींव रखी.

आपके शहर से (देहरादून)

उत्तराखंड


  • उत्तराखंड 2015 दरोगा भर्ती: विजिलेंस जांच में मिली गड़बड़ी, नकल से पास हुए 20 दरोगा सस्पेंड

  • देहरादून का अनोखा स्‍कूल, बच्‍चे गंगा-यमुना के साथ हिमालय में करते हैं पढ़ाई; जानें इस पहल की वजह

    देहरादून का अनोखा स्‍कूल, बच्‍चे गंगा-यमुना के साथ हिमालय में करते हैं पढ़ाई; जानें इस पहल की वजह

  • Latest Career News: उत्तराखंड में नकल पर लगेगी नकेल, जानें किस पर लगेगी 10 सालों की रोक

    Latest Career News: उत्तराखंड में नकल पर लगेगी नकेल, जानें किस पर लगेगी 10 सालों की रोक

  • Dehradun News: बनना है स्वच्छता चैंपियन तो नगर निगम को बताइए अपनी कहानी, आपका होगा सम्मान

    Dehradun News: बनना है स्वच्छता चैंपियन तो नगर निगम को बताइए अपनी कहानी, आपका होगा सम्मान

  • Dehradun News: यमराज का रूप धरकर घूमते नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंवर सिंह बिष्ट, जानें वजह

    Dehradun News: यमराज का रूप धरकर घूमते नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंवर सिंह बिष्ट, जानें वजह

  • Dehradun news: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम के जरिए करें निवेश, मिलेगा जबरदस्त फायदा

    Dehradun news: पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम के जरिए करें निवेश, मिलेगा जबरदस्त फायदा

  • School Closed : पंजाब-हरियाणा में छुटि्टयां बढ़ी, यूपी में बदला स्कूल टाइम, जानें अपने राज्य का लेटेस्ट अपडेट

    School Closed : पंजाब-हरियाणा में छुटि्टयां बढ़ी, यूपी में बदला स्कूल टाइम, जानें अपने राज्य का लेटेस्ट अपडेट

  • Sarkari Naukri 2023 : 10वीं-12वीं पास के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक पदों नौकरियां, UKPSC ने निकाली भर्ती

    Sarkari Naukri 2023 : 10वीं-12वीं पास के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर और रक्षक पदों नौकरियां, UKPSC ने निकाली भर्ती

  • Joshimath Tragedy: अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे जोशीमठ के छात्र, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

    Joshimath Tragedy: अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे जोशीमठ के छात्र, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात

  • Dehradun News: घर के कूड़े और प्लास्टिक की बोतलों से सजा देहरादून, खूबसूरती देख आप भी करेंगे तारीफ

    Dehradun News: घर के कूड़े और प्लास्टिक की बोतलों से सजा देहरादून, खूबसूरती देख आप भी करेंगे तारीफ

उत्तराखंड

उन्होंने देखा कि देश के अलग-अलग राज्यों के छोटे कारीगर सुंदर-सुंदर चीजें बनाकर हस्तकला का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके दिमाग में आइडिया आया कि क्यों न एक ऐसा मंच बनाया जाए, जिसमें इन कारीगरों के सामानों को हैंडलूम के शौकीनों तक पहुंचाया जाए. दोनों भाइयों ने मिलकर कंपनी शुरू कर दी और आज देशभर में कई प्रदर्शनियों में वह उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के कारीगरों के सामान बेचकर उन्हें भी आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं और खुद भी मजबूत हो रहे हैं.

दीपक कोठियाल ने बताया कि इको गलियारा कंपनी इसलिए बनाई गई कि हमलोग अपने रोजगार के साथ-साथ दूसरे के रोजगार को भी बढ़ाना चाहते हैं और इसी के साथ ही हमें उस पर्यावरण को भी बचाना है जिसने हमें वायु, पानी, भोजन समेत सब कुछ दिया है.

उनका कहना है कि अगर हम सभी इको फ्रेंडली चीजों का इस्तेमाल करेंगे, तो यह पर्यावरण जरूर बचेगा. दीपक की कंपनी के माध्यम से लोगों को वे लकड़ी के खिलौने देखने के लिए मिल रहे हैं, जो पुराने जमाने में हुआ करते थे. यानी अगर आप इन खिलौनों को देखेंगे, तो आपको आपका बचपन याद आ जाएगा.

Tags: Dehradun news, Start Up, Wooden Toys

By admin

Leave a Reply