Govt Teachers: शिक्षकों के लिए खुशखबरी, CM शिवराज ने बदला ये नियम | Newly appointed govt teachers in MP to get full salary | Patrika News
Govt Teachers: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी शिक्षकों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे में हम लोग 17वें नंबर पर थे आज हम लोग 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने खुशी प्रकट की और कहा कि साल 2021 से लेकर अब तक 60 हजार से अधिक शिक्षक नियुक्त हुए है।
शिक्षकों के लिए CM शिवराज ने बदला नियम
Govt Teachers: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी शिक्षकों के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा है की नवनियुक्त सरकारी शिक्षकों को सेवा में एक साल पूरा होने पर शत-प्रतिशत वेतन मिलेगा। मतलब अब सेवा के पहले वर्ष में, शिक्षकों को वेतन का 70 प्रतिशत मिलेगा। दूसरे साल से उन्हें पूरे 100 फीसदी वेतन मिलेगा। राज्य में पिछली सरकार द्वारा किए गए प्रावधान के अनुसार उन्हें पूरा वेतन पाने के लिए चार साल तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आपको बता दे की 2021 से लेकर अब तक 60 हजार से अधिक शिक्षक नियुक्त हुए हैं। इस तरह प्रदेश के 53 जिलों के हिसाब से पिछले तीन सालों में प्रदेश के हर जिले में औसतन एक हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई है।उन्होंने कहा है की नेशनल अचीवमेंट सर्वे में हम लोग 17वें नंबर पर थे आज हम लोग 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं।