ICSE ISC Exams: अब कब होगी केमिस्ट्री की परीक्षा, जानें तारीख | ICSE ISC Exams, chemistry exam new date, chemistry exam date | Patrika News
परीक्षा की नई तारीख (Chemistry Paper Exam)
बोर्ड ने नोटिस जारी किया कि 26 फरवरी को होने वाली केमिस्ट्री पेपर-1 (थ्योरी) की परीक्षा अप्रत्याशित कारणों से स्थगित कर दी गई है। वहीं CISCE ने परीक्षा की नई तारीख की भी घोषणा की है। इस घोषणा के मुताबिक अब केमिस्ट्री पेपर-1 की परीक्षा (थ्योरी) का आयोजन गुरुवार (21 मार्च 2024) को कराया जाएगा। हालांकि, इस नोटिस में बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया। बता दें कि परीक्षा शुरू होने से लगभग 2 घंटे पहले बोर्ड ने यह नोटिस जारी किया।
पेपर लीक का मामला (ISC Chemistry Paper Leaked)
बोर्ड ने अपने तरफ से पेपर स्थगित करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि यह पेपर लीक (Paper Leak) होने का मामला है और इसी कारण से बोर्ड ने पेपर पोस्टपोन किया है। हम इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं करते हैं।
परीक्षा रद्द होने के कारण छात्र हुए परेशान
अचानक परीक्षा पोस्टपोन होने के कारण छात्रों और अभिभावकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कई छात्र अपने माता-पिता के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंच चुके थे। परीक्षा संबंधित कोई भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।