MPBSE 12th Result: एमपी 12वीं बोर्ड कॉमर्स के 5 स्टूडेंट्स की एक ही रैंक,  मिले 482 नंबर | MP Board MPBSE 12th Result 2023 Commerce Topper 1 rank of 5 students | Patrika News

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 5 स्टूडेंट्स ने 500 में से 482 नंबर प्राप्त किए हैं।

MP Board Result 2023: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन आज 25 मई, 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल हुए स्टूडेंट्स एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 5 स्टूडेंट्स ने 500 में से 482 नंबर प्राप्त किए हैं। मेरिट लिस्ट में इन सभी स्टूडेंट्स को पहला स्थान मिला है। इनमे प्रिंसी यशवर्ध, अनामिका, खेमासारा, अनी जैन, और दिव्यांशी ने 482 नंबर प्राप्त किए हैं। इसके अलावा दूसरे स्थान पर शान्वी सिंह राठौड़ ने 481 नंबर प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस साल 12वीं में 55.28 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षा पास की है। 12वीं क्लास में 58.75 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं जबकि 52 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

By admin

Leave a Reply