Blog
मानसून सीजन में करीब 7 करोड़ पेड़ लगाने का दावा
जयपुर। राज्य सरकार की एक रिपोर्ट में सभी विभागों, नगरीय निकायों, प्राइवेट कंपनियों और जनसहयोग से प्रदेशभर में करीब सात करोड़ पेड लगाए जाने का दावा किया गया है। सबसे ज्यादा वृक्षारोपण वन विभाग, शिक्षा विभाग और राज्य नरेगा विभाग ने लगाए हैं। इन तीनों विभागों ने करीब पौने पांच करोड़ पेड़ लगाए हैं। वहीं, सरकारी कागजों की इस रिपोर्ट का असर अब देखना बाकी है। इतना वृक्षारोपण होने के बाद इनका सरवाइवल प्रतिशत अगले कुछ महीनों में देखने के बाद हकीकत पता चलेगी। राज्य सरकार ने हाल ही में प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान के तहत लगे पौधों की रिपोर्ट ... Read more
'वर्क प्रेशर' से मौत! कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लिए वेक-अप कॉल, पुणे की घटना से 'मेंटल स्ट्रेस' पर फिर शुरू हुई बहस
मुंबई: पुणे में 26 साल की सीए (CA) की मौत पर उनकी मां के ख़त ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. कॉर्पोरेट वर्ल्ड में बढ़ता ‘वर्क-प्रेशर’ लाइमलाइट में है. मौत पर जांच चल रही है, लेकिन हक़ीकत देखें तो 25-30% मानसिक तनाव वाले मरीज नौकरी के दबाव से गुजर रहे हैं. पुणे में हुई ये मौत कॉर्पोरेट वर्ल्ड के लिए वेकअप कॉल बताई जा रही है. स्कूल-कॉलेज टॉपर और काम को लेकर बेहद पैशनेट केरल की 26 साल की चार्टर्ड अकाउंटेंट एना सेबेस्टियन के सपने बड़े थे. महाराष्ट्र के पुणे की एक बड़ी अकाउंटिंग कंपनी Ernst & Young ... Read more
वक्फ बोर्ड के नए बिल को लेकर JPC के पास पहुंचे 2.5 करोड़ ईमेल, जानिए प्रस्तावित बिल से जुड़ी हर जानकारी
नई दिल्ली: वक्फ बोर्ड (Waqf Board) के नए बिल को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee) को 15 सितंबर तक करीब 2.5 करोड़ ईमेल मिल चुके हैं. यह बताता है कि वक्फ बोर्ड के नए बिल को लेकर चाहे आपकी प्रतिक्रिया पक्ष में हो या विपक्ष में, चर्चा हर कोई कर रहा है. जेपीसी की ओर से कहा गया है कि ईमेल के जरिए आए सुझावों को लेकर सदन में रिपोर्ट पेश की जाएगी. आइए जानते हैं कि क्या है यह बिल और आगे आपके ईमेल भेजने का क्या फायदा होगा. क्या अर्थ है वक्फ का? वक्फ का ... Read more
जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
दौसा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को लालसोट पंचायत समिति की कांकरिया ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कांकरिया गांव के राजस्व मानचित्र को दुरुस्त करवाने, श्मशान घाट में टीन शेड एवं एवं अन्य सुविधाएं विकसित करवाने की मांग की। इसी प्रकार नई सड़कों का निर्माण, स्कूल में भौतिक सुविधाएं बढ़ाने, आम रास्तों को दुरुस्त करवाने एवं खुलवाने, नाली निर्माण करवाने, बिजली ... Read more
68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
दौसा। लालसोट की पीएम श्री श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में आयोजित 68 वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता 2024 द्वितीय समूह (17 व 19 वर्ष आयु वर्ग ) का शुक्रवार को समापन हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि पिंकी चतुर्वेदी सभापति नगर परिषद् लालसोट ने कहा कि खेलों में व्यक्तिगत हार जीत नहीं रहती, हार का दु:ख तथा जीत की खुशी साथी खिलाड़ियों में बंट जाती है क्योंकि कोई भी खेल अकेले नहीं खेला जा सकता, टीम के साथ खेलकर हमें सहयोग से काम करने की आदत पड़ती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ... Read more
काव्या राठौड़ ने रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 2 गोल्ड मैडल जीते
जयपुर। राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित 68वीं एसजीएफआई जयपुर जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप अंडर 14 वर्ग 15 से 17 सितम्बर तक आयोजित प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 19 सितम्बर को राजधानी जयपुर के तिलक नगर स्थित अष्टा स्केटिंग एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम संयोजक शाहिद मोहम्मद ने बताया कि अष्टा स्केटिंग एकेडमी और जयपुर स्केटिंग क्लब के सयुंक्त तत्वावधान में यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न की गई। वहीं, जयपुर स्केटिंग क्लब के डायरेक्टर अनिल कुमार गौड ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा खुशी और बेहतरीन प्रस्तुति देखने का अवसर मिला। इस तरह की प्रतियोगिता ... Read more
बिहार में बाढ़ से भयंकर तबाही! घर-स्कूल सब डूबा, खाने-पीने और राशन की परेशानी
बिहार की नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई छोटे बांध टूट जाने के बाद पटना, छपरा, समस्तीपुर बेगूसराय, नालंदा के ग्रामीण इलाके जलमग्न हो गए. प्रभावित इलाकों में पटना जिला का पंडारक और फतुहा प्रखंड और नालंदा में हिलसा प्रखंड शामिल हैं. लोगों को खाने-पीने और राशन की परेशानी हो रही है. गंगा नदी का पानी छपरा और राजधानी पटना के निचले इलाकों में प्रवेश कर गया है. दानापुर के नासरीगंज से गायघाट तक गंगा से सटे राजधानी के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सारण के सात प्रखंड छपरा सदर, रिविलगंज, मांझी, गड़खा, दिघवारा एवं दरियापुर की ... Read more
आपको सेक्सुअल डिसॉर्डर है या नहीं कैसे पता लगाएं? शरीर में ये लक्षण दिखें तो हो जाएं अलर्ट
Symptoms of Sexual Disorder: पुरुषों की तरह महिलाओं के लिए भी सेक्सुअल प्लेजर काफी मायने रखता है, लेकिन सेक्सुअल डिसऑर्डर की वजह से कई बार महिलाएं सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पाती है. ऐसे केस में महिलाओं के लिए सेक्स एक सुखद अनुभव के जगह परेशानी का सबब बन सकता है. कई बार महिलाएं सेक्सुअल एक्टिविटी में अपने या पार्टनर के उम्मीद के मुताबिक पार्टिसिपेट नहीं कर पाती है और खुद में ही कमी ढूंढने लगती है. कई बार इस वजह से महिलाओं का सेल्फ स्टीम काफी लो हो जाता है जबकि यह किसी सेक्सुअल डिसऑर्डर का लक्षण हो सकता ... Read more
Dehradun News : खेल का रोमांच और स्वच्छता का संकल्प, स्टेडियम से बच्चों ने दिया ये संदेश; पढ़ें पूरी खबर
देहरादून : देहरादून के जिला खेल कार्यालय ने अनूठे तरीके से खिलाड़ियों को स्वच्छता का महत्व सिखाया. परेड ग्राउंड स्थित खेल परिसर में ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ अभियान के तहत जनपद स्तरीय बास्केटबॉल और वॉलीबॉल समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया. इस रोमांचक आयोजन में जिले भर के स्कूलों से आए छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया. 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों ने न सिर्फ मैदान पर जोरदार प्रदर्शन किया, बल्कि स्वच्छता की शपथ भी ली. खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया. खेल के साथ स्वच्छता का ... Read more
यह नया कश्मीर, अब्दुल्ला-मुफ्ती परिवारों से मुक्ति दिलाना मेरा मिशन : मोदी
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका अंतिम मिशन केंद्र शासित प्रदेश को तीन परिवारों- अब्दुल्ला, मुफ्ती और गांधी परिवार की राजनीतिक जागीरदारी से पूरी तरह मुक्ति दिलाना है। मोदी ने यहां शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम सोनवार में खचाखच भरी जनसभा में यह बात कही। मोदी ने कहा कि यह नया कश्मीर है। हमारा प्रयास जम्मू-कश्मीर की प्रगति और विकास है। मैं देख सकता हूं कि मेरे भाई-बहन स्वागत है पीएम के नारे लगा रहे हैं। मोदी ने कहा कि ... Read more