Blog

इजरायल ने स्कूल पर की बमबारी, 8 लोगों की मौत

गाजा। पूर्व में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले गाजा में एक स्कूल पर इजरायली हमले में कम से कम 8 फिलिस्तीनी लोगों की मौत हो गई। फिलिस्तीनी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने शुजाय्या में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले इब्न अल-हेथम स्कूल पर बमबारी की। गाजा सिविल डिफेंस ने एक में कहा कि हमारी टीमों ने इजरायली हवाई हमले के परिणामस्वरूप 5 बच्चों और 2 महिलाओं सहित 8 लोगों के शव बरामद किए हैं। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हवाई हमले से स्कूल के प्रांगण में काफी नुकसान हुआ है। इस बीच इजरायली ... Read more

भारत विकास परिषद हमीर शाखा ने निकाली कन्या भ्रूण हत्या पर विशाल रैली    

सवाई माधोपुर। भारत विकास परिषद् हम्मीर शाखा द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत आज विशाल कन्या भ्रूण हत्या रैली का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर सवाई माधोपुर में मां सरस्वती के आगे पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं रीजन सचिव (संपर्क) दिनेश कुमार गर्ग एवं प्रधानाचार्य निरू गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह प्रभारी राहुल चौधरी एवं शाखा सचिव कपिल जैन ने बताया कि सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत संस्था द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रीजन सचिव संपर्क दिनेश गर्ग एवं शाखा अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने ... Read more

मेडिकल एजुकेशन में मेडिकल इनोवेशन : हिन्दुस्तान में टेक्नोलॉजी की मदद से शिक्षा में बदलाव

आज हिन्दुस्तान की मेडिकल एजुकेशन में बड़ा पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल रहा है और यह सब संभव हो पाया है टेक्नोलॉजी के चलते. टेक्नोलॉजी की मदद से आज मेडिकल शिक्षा में काफी बड़े बदलाव संभव हो पाए हैं. यही टेक्नोलॉजी प्रेरित मेडिकल शिक्षा आज मेडिकल स्टूडेंट्स और मेडिकल प्रोफेशनल्स के ट्रेनिंग करने के तरीके में बदलाव ला रही है. एक बड़ी आबादी और विभिन्न स्वास्थ्य चुनौतियों के साथ हिन्दुस्तान मेडिकल शिक्षा में क्वालिटी और टेक्नोलॉजी की मदद से बेहतर करने की स्थिति में है. यह आलेख हिन्दुस्तान में टेक्नोलॉजी की मदद से मेडिकल शिक्षा में बड़े बदलावों और देश ... Read more

बागेश्वर के टीचर ने शौक में लगाए कीवी के पौधे, आज बन गया फलों का बगीचा

बागेश्वर. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में लोग अब फलों के उत्पादन पर भी ध्यान दे रहे हैं. शहरों में पहाड़ी फलों की अच्छी डिमांड है. बागेश्वर जिले में स्थित कांडा निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार ने कीवी उत्पादन में अपना हाथ आजमाया. उनका यह प्रयास सफल रहा. वर्तमान में उन्होंने 10 नाली भूमि पर कीवी का बगीचा तैयार कर दिया. कुछ ही समय में यह बगीचा कीवी का फल भी देने लग जाएगा. देवेंद्र कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वह जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज शामा में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं. करीब 6 साल पहले उन्होंने ... Read more

IITian देने में राजस्थान फिर टॉप पर, IIT मद्रास की जेईई एडवांस्ड-2024 फाइनल रिपोर्ट से हुआ खुलासा

जयपुर। राजस्थान एक बार फिर आईआईटी में सबसे ज्यादा एडमिशन देने वाले राज्य के रूप में सामने आया है। यह खुलासा जेईई-एडवांस्ड-2024 के आगेर्नाइजिंग इंस्टीट्यूट आईआईटी-मद्रास  ने जॉइन्ट इम्प्लिमेंशन समोइटी की 1199 पेजों की परीक्षा एवं परिणाम के संबंध में जारी डिटेल रिपोर्ट में हुआ है। आईआईटी दिल्ली जोन से सर्वाधिक 4152  स्टूडेंट्स इस वर्ष आईआईटी में प्रवेश ले चुके हैं। आईआईटी दिल्ली जोन में राजस्थान सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख शामिल है। ऐसे में राजस्थान ही एकमात्र ऐसा राज्य है, जिससे सबसे अधिक विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हुए हैं। राजस्थान से चयनित विद्यार्थियों में ... Read more

Atishi का साड़ी कलेक्शन है सबसे हटकर, एक से बढ़कर एक प्रिंट की साड़ी में आती हैं नजर

Atishi Looks: आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. आम आदमी पार्टी के उदय के साथ ही आतिशी भी उभरते नेताओं में शुमार हुई थीं. पार्टी के कामों में आतिशी का पूरा योगदान रहा और अब आतिशी मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद को संभालने वाली हैं. आतिशी के राजनीतिक सफर के बारे में जानने के लिए तो बहुत कुछ है लेकिन आतिशी का साड़ी कलेक्शन भी ऐसा है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है. आतिशी अक्सर ही तरह-तरह की रंग-बिरंगी कॉटन की साड़ियों में नजर आती हैं. तो चलिए, आज सीएम आतिशी के साड़ी ... Read more

असर खबर का – प्रेमसिंह सिंघवी कॉलेज के 17 कर्मचारियों को मिले 43 लाख रुपए

कोटा। राजकीय प्रेम सिंह सिंघवी कॉलेज में कार्यरत 17 कर्मचारियों को 3 साल की सैलरी एक साथ मिल गई है। दैनिक नवज्योति में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज आयुक्तालय जयपुर को टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की 43 लाख रुपए तनख्वाह का भुगतान करना पड़ा। जिससे कर्मचारियों के परिवारों में खुशियां लौट आई। बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार खबर प्रकाशित कर मानवीय पहलुओं को शासन-प्रशासन व समाज के समक्ष रखा और तीन साल से आर्थिक तंगी से जूझती शिक्षकों व अशैक्षणिक स्टाफ की गृहस्थी में आए उतार-चढ़ाव को शब्दों में बयां कर सरकार ... Read more

मोदी सरकार का रोडमैप: पिछले 10 साल,अभी के 100 दिन और अगले 23 साल का सपना

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है. उनके नेतृ्त्व में बनी एनडीए की सरकार ने आज अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए. नरेंद्र मोदी की सरकार देश की ऐसी पहली गैर कांग्रेसी सरकार है,जो लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है. इस साल स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने 2047 में भारत की आजादी के सौ साल पूरे होने तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का खाका खींचा था.युवा, गरीब, महिलाएं और किसान इस विकसित भारत का आधार स्तंभ बताए गए थे. आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के पहले दो ... Read more

एस जयशंकर Exclusive इंटरव्यू: रूस-यूक्रेन से लेकर चीन, विदेश मंत्री ने बताया कूटनीति का 'मिशन मोदी' प्लान

दिल्ली: पीएम मोदी के तीसरे टर्म के 100 दिन (Modi 3.0 100 Days) के कार्यकाल में विदेश नीति की एक्टिविटीज के तौर पर क्या-क्या हुआ, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस पर विस्तार से बात की. एस जयशंकर (S Jaishankar Interview) ने कहा कि आज तीसरे कार्यकाल के 100 दिन हो चुके हैं. हमारी तैयारी इसकी पहले से थी. हमने बहुत तेज शुरुआत की है. भारत की विदेशी नीति कैसी है, मोदी 3.0 के 100 दिन पूरे होने के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने NDTV के एडिटर इन चीफ संजय पुगलिया से खास बातचीत में बताया. एस जयशंकर ने कहा कि विदेश नीति की ... Read more

68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विधायक मीना ने की 25 लाख लागत के हाॅल के निर्माण की घोषणा

दौसा। 68वीं जिला स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयी छात्र खेलकूद प्रतियोगिता द्वितीय समूह(17 व 19 वर्ष आयु वर्ग) का उद्घाटन सोमवार को पीएम श्री-श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लालसोट विधायक रामबिलास मीना रहे एवं अध्यक्षता सभापति नगर परिषद लालसोट पिंकी चतुर्वेदी ने की। विशिष्ट अतिथि उपसभापति नगर परिषद लालसोट संतोष स्वामी एवं संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा गोविंद नारायण माली, सह-संरक्षक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लालसोट शीला मीना ने सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के संयोजक स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल ... Read more