Tag: happiness
असर खबर का – प्रेमसिंह सिंघवी कॉलेज के 17 कर्मचारियों को मिले 43 लाख रुपए
कोटा। राजकीय प्रेम सिंह सिंघवी कॉलेज में कार्यरत 17 कर्मचारियों को 3 साल की सैलरी एक साथ मिल गई है। दैनिक नवज्योति में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर कॉलेज आयुक्तालय जयपुर को टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की 43 लाख रुपए तनख्वाह का भुगतान करना पड़ा। जिससे कर्मचारियों के परिवारों में खुशियां लौट आई। बता दें, दैनिक नवज्योति ने लगातार खबर प्रकाशित कर मानवीय पहलुओं को शासन-प्रशासन व समाज के समक्ष रखा और तीन साल से आर्थिक तंगी से जूझती शिक्षकों व अशैक्षणिक स्टाफ की गृहस्थी में आए उतार-चढ़ाव को शब्दों में बयां कर सरकार ... Read more
उसके नयनों का पानी है खारा ,‘मां’ है गंगा की निर्मल धारा
कोटा । चाहे तेज धूप हो या हो काली अंधियारी, मां का आसरा धूप को छाया में अंधेरे को उजाले में बदल देता है। गमों के साए हो या हो जिंदगी के तूफान, मां का आसरा गम को खुशी में और तूफानों में साहिल बन जाता है। आज 12 मई को दुनियाभर में मातृ दिवस या मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है । प्रत्येक वर्ष मई महीने में हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। हर मां को समर्पित होता है यह स्पेशल डे। वैसे तो हर दिन ही मां का दिन होता है। हर किसी के ... Read more