पीएम श्री योजना के लिए 9000 स्कूलों का हुआ चयन, इन स्कूलों में मिलेंगी ये सुविधाएं |
PM SHRI Scheme 9,000 Schools Shortlisted by Education Ministry |
PM SHRI Scheme: शिक्षा मंत्रालय ने प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम SHRI) के लिए देश भर से लगभग 9,000 स्कूलों को शॉर्टलिस्ट किया है। आप को बता दे इन स्कूल संस्थानों को 2.5 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों से चुना गया था, जिनमें केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी शामिल थे।
PM SHRI Scheme
PM SHRI Scheme: शिक्षा मंत्रालय ने प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम SHRI) के लिए देश भर से लगभग 9,000 स्कूलों को शॉर्टलिस्ट किया है। आप को बता दे इन स्कूल संस्थानों को 2.5 लाख से अधिक सरकारी स्कूलों से चुना गया था, जिनमें केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भी शामिल थे। इनका मूल्यांकन छह व्यापक मापदंडों के आधार पर किया गया जिसमें पाठ्यक्रम, शिक्षा प्रबंधन, निगरानी, शासन और लाभार्थी संतुष्टि आदि मानक शामिल रहे है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जल्द ही चयनित स्कूलों के नाम जारी किए जाएंगे। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार हमने लगभग 9000 स्कूलों का चयन किया है हम उनसे बहुत संतुष्ट हैं और जल्द ही स्कूलों के नामों के बारे में घोषणा करेंगे। पीएम श्री केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित एक नयी योजना है। इस योजना के तहत 14500 स्कूलों को आधुनिक व बेहतर बनाया जाएगा। पीएम श्री योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाना शामिल है।