कैसे होगा छात्रों का चयन (RTE Admission Private School)
ऐसे अभ्यर्थी जो 5 मार्च तक आवेदन करेंगे उन्हें संबंधित स्कूल में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification Under RTE Admission Process) प्रक्रिया में 9 मार्च 2024 तक शामिल होना होगा। डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के बाद छात्रों का चयन रेंडम लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से होगा। इस लॉटरी प्रक्रिया में जिन छात्रों का नाम आएगा उन्हें स्कूल में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को SMS के जरिए जानकारी मिलेगी।
दूसरे फेज के लिए 21 मार्च से शुरू होगी प्रक्रिया
प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद द्वितीय चरण की प्रक्रिया के लिए आवेदन लिए जाएंगे। द्वितीय चरण के लिए रिक्त सीटों से संबंधित जानकारी पोर्टल पर 21 मार्च 2024 को दी जाएगी, जिसके बाद अभ्यर्थी 22-26 मार्च तक चॉइस अपडेट करा सकते हैं। वहीं 28 मार्च को विद्यालयों द्वारा लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाएगा और अभ्यर्थी 30 मार्च से 5 अप्रैल के बीच एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
क्या कहता है RTE नियम? (RTE Rules For Private Schools)
दरअसल, शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों (RTE Rules For Private Schools) में कमजोर व वंचित वर्ग से आने वाले बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इसी के तहत मध्य प्रदेश के कई निजी स्कूल में भी नए सत्र 2024-25 में छात्रों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा।
