Scholarship for Girls: CBSE सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, हर महीने मिलेंगे 500 रुपये

बिहार NEET UG काउंसलिंग आज से शुरू, मेरिट लिस्ट 23 अक्टूबर को जारी होगी

किसे मिलेगा यह स्कॉलरशिप

सीबीएसई यह स्कॉलरशिप उन्हीं लड़कियों को देता है, जो सीबीएसई या सीबीएसई की मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ती हैं और अपने माता-पिता की अकेली संतान है. साथ ही जिन्होंने पहले पांच विषयों में 60% अंकों के साथ कक्षा 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है. 

फैशन इंडस्ट्री में करियर बनाने वाले स्टूडेंट हो जाएं तैयार, NIFT एग्जाम का शेड्यूल हुआ आउट, रजिस्ट्रेशन इस तारीख से 

स्कॉलरशिप राशि कितनी

सिंगल गर्ल चाइल्ड यानी माता-पिती की अकेली संतान, जिसकी कोई अन्य भाई या बहन न हो. ऐसी छात्राओं को उनके बैंक खातों में दो साल के लिए प्रति माह 500 रुपये मिलेंगे. ध्यान रहे कि छात्राओं की मासिक ट्यूशन फीस 1,500 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. अगले साल स्कॉलरशिप राशि को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने की संभावना है.  सीबीएसई स्कॉलरशिप को कक्षा 11 के सफल समापन के बाद एक वर्ष की अवधि के लिए नवीनीकृत किया जाना चाहिए. नवीनीकरण अगली कक्षा में पदोन्नति पर निर्भर करेगा बशर्ते छात्र कक्षा 11 की परीक्षा में कुल मिलाकर 50% या अधिक अंक प्राप्त किया हो.

Single Girl Child Scholarship: ऐसे करें आवेदन

1.सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.

2. नीचे स्क्रॉल करें और स्कॉलरशिप पर क्लिक करें.

3. फिर “दिशानिर्देश और आवेदन पत्र 2022 / ऑनलाइन आवेदन करें” ढूंढें.

4. नए आवेदन के लिए ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप – 2022’ या “नवीकरण के लिए दसवीं कक्षा की एकल बालिका के लिए सीबीएसई मेरिट छात्रवृत्ति योजना” पर क्लिक करें.

5.आवेदन भरने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

6.अब फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें.

7.जमा करने के बाद, स्कूलों को छात्र के SGCS-X आवेदन को सत्यापित करना होगा.

रवीश कुमार का प्राइम टाइम : हिजाब छात्राओं की पसंद का मामला

By admin

Leave a Reply