Last Updated:
Schools Closed: उत्तर भारत से दक्षिण भारत तक, देश के कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई में जलभराव तो हिमाचल प्रदेश में बादल फटने जैसी घटनाओं की वजह से स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गय…और पढ़ें
Schools Closed: देश के कई राज्यों में स्कूल बंद हैंनई दिल्ली (Schools Closed). बरसात का मौसम इस बार सिर्फ उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि देश के कई राज्यों के लिए आफत बनकर आया है. कहीं लगातार झमाझम बारिश हो रही है तो कहीं बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में नदियां उफान पर हैं, सड़कें टूट गई हैं और कई जगह स्कूल-कॉलेजों को एहतियातन बंद करना पड़ा है. मैदानी इलाकों में भारी बारिश ने जलभराव की समस्या खड़ी कर दी है.
पहाड़ों पर कहर: उत्तराखंड और हिमाचल में अलर्ट
उत्तराखंड, जम्मू और हिमाचल प्रदेश में हालात सबसे गंभीर हैं. कई जगहों पर बादल फटने और भारी भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. नदी-नाले उफान पर हैं और कई सड़कें टूट गई हैं. देहरादून, मंडी, कुल्लू और शिमला जैसे शहरों में प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं. बारिश, जलभराव, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से यात्राएं भी प्रभावित हुई हैं.
दिल्ली, हरियाणा और पंजाब: जलभराव और ट्रैफिक जाम
मुंबई: पानी-पानी हुई माया नगरी
मुंबई के कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन ठप कर दिया है. इस वजह से लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं हैं, सड़कों पर पानी भर गया है और स्कूलों को बंद करने का आदेश भी दिया गया है. ठाणे, नवी मुंबई और पालघर में भी हालात बिगड़े हुए हैं. मौसम विभाग ने मुंबई और आस-पास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. साथ ही कई दिन स्कूल बंद रहने की आशंका है.
कर्नाटक और दक्षिण भारत में भी असर
About the Author
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h…और पढ़ें
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also h… और पढ़ें
