Tag: अजमेर
बिजयनगर रेप एवं ब्लैकमेल कांड : आठ आरोपियों के खिलाफ 895 पेज का आरोप-पत्र पेश
अजमेर। बिजयनगर में स्कूली छात्राओं से रेप एवं ब्लैकमेल कांड के मामले में पुलिस ने गुरुवार को पॉक्सो कोर्ट-1 में 8 आरोपियों के खिलाफ 895 पेज का आरोप-पत्र और उसका निचोड़ 44 पेज की चार्जशीट के रूप में पेश किया। वहीं दूसरी ओर मुकदमे में पकडे गए 5 नाबालिगों के खिलाफ जूवेनाइल जस्टिस कोर्ट में आरोप-पत्र पेश किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक रूपेन्द्र परिहार ने बताया कि बिजयनगर थाना पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पोक्सो कोर्ट-1 में आरोप-पत्र और चालान पेश किया। जबकि अन्य 5 नाबालिगों के खिलाफ जूवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया है। इस मुकदमे में तीन ... Read more
सरकारी स्कूलों मेंं फिर ऑनलाइन स्टूडेंट अटेंडेंस सिस्टम, स्वामी विवेकानंद व महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शुरुआत
अजमेर। प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज किए जाने के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर पायलट प्रोजेक्ट के तहत नवीन मोबाइल एंड्रोइड एप (स्टूडेंट एटेंडेंस एप) एनआईसी ने तैयार किया है। जिसके तहत प्रत्येक कक्षाध्यापक को स्वयं की कक्षा आईडी से विद्यार्थियों की उपस्थिति का विवरण अपलोड करना होगा। जिन विद्यालयों में एप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी, उन विद्यालयों में शाला दर्पण पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में एप के हाजिरी की व्यवस्था विभाग के समस्त विवेकानंद मॉडल स्कूल (कुल 134) तथा महात्मा गांधी ... Read more
स्कूली छात्र ब्लैकमेल कांड : प्रेमजाल में फांसकर देह शोषण के मामले में कैफे सीज, छात्रा को घुमाने वाली कार जब्त; संचालक सहित 2 गिरफ्तार
बिजयनगर। बिजयनगर में स्कूल की नाबालिग छात्राओं को एक-एक कर प्रेमजाल में फांसने और उन्हें ब्लैकमेल कर देह शोषण करने के मामले में पालिका प्रशासन ने कैफे के बाहर से अतिक्रमण हटाकर उसे सीज कर दिया। पुलिस ने कैफे संचालक सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छात्रा को घुमाने के काम में ली गई एक कार भी जब्त की है। उधर, पुलिस रिमांड अवधि समाप्त होने पर आरोपियों को फिर से कोर्ट में पेश करेगी। स्कूली छात्रा ब्लैकमेल प्रकरण में पुलिस पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की न्यायालय से प्राप्त रिमाण्ड अवधि पूर्ण होने पर सभी आरोपी रिहान ... Read more