Tag: अल्मोड़ा वीडियो

प्‍लीज हमें एक डेड बॉडी दे दो.. भले ही लावारिस हो… अल्‍मोड़ा का अस्‍पताल क्‍यों करता फ‍िर रहा ये डिमांड?

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में कई सालों के संघर्षों के बाद मेडिकल कॉलेज खुल तो गया, लेकिन फैकल्टी की कमी से मरीज और स्टूडेंट्स परेशान हैं. हद तो तब हो गई कि स्टूडेट्स को प्रैक्टिकल करने के लिए बॉडी ही नहीं है. ऐसे में कैसे बेहतर डॉक्‍टर इस मेडिकल कॉलेज से निकलेगें. वे किन परेशानियां में पढ़ाई कर रहे हैं और उनकी क्‍या-क्‍या मांगे हैं, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज से आइये आपको दिखाते हैं इस रिपोर्ट में.. साल 2022 के जनवरी में पहले बैच की पढ़ाई के साथ ही कुमांऊ का पहला मेडिकल कॉलेज शुरु हो गया, लेकिन पिछले 3 सालों में ... Read more

पहाड़ों में आज भी खेती ही आमदनी का जरिया! उगाने से लेकर बेचने तक की मेहनत, फिर मिलते हैं चंद रुपये

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जहां एक ओर पलायन बड़ी समस्या बना हुआ है, तो वहीं कुछ गांव ऐसे भी हैं, जो कठिन हालातों का भी डटकर सामना कर रहे हैं और सीमित संसाधनों में अपने पारंपरिक पेशे से ही जुड़े हुए हैं. अल्मोड़ा जिले के माल गांव के लोग आज भी खेतीबाड़ी पर ही निर्भर हैं. गांव के लोग आमदनी के लिए खेतों में हरी सब्जियां उगाते हैं. पिछले कई साल से यहां के लोग सब्जियों से अपना रोजगार कर रहे हैं. गांव में उगाई गई हरी सब्जियों को बेचने के लिए यहां के लोग कई ... Read more

अल्मोड़ा के अस्पताल में अब नशा छुड़ाने का इलाज, इस थेरेपी से शुरुआत

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मेडिकलकॉलेज (Almora Medical College) से संबद्ध बेस अस्पताल में नशा रोगियों का उपचार शुरू हो गया है. यहां मनोचिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है. नशे के आदी व्यक्ति को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर उनका उपचार किया जा रहा है. बेस अस्पताल में काफी मरीज आ रहे हैं. अगर 200 मरीजों की ओपीडी रोजाना हो रही है, तो इसमें से 50 मरीज नशे के आदी मिल रहे हैं, जो अपना इलाज कराने के लिए बेस अस्पताल आ रहे हैं. दरअसल, पहाड़ों में नशे के बढ़ते जहर ने हर उम्र ... Read more