Tag: उच्चतम न्यायालय

Exculsive: पिता के फैसले को बदलने के सवाल पर NDTV से क्‍या बोले CJI डी वाई चंद्रचूड़

खास बातें आम नागरिकों की सुविधा के लिए न्यायपालिका को आधुनिक बनाना है- CJI न्‍यायपालिका में आधुनिक तकनीक का समावेश किया जाएगा सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने जब अपने पिता के एक निर्णय को बदला… नई दिल्‍ली : चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ (D Y Chandrachud) ने एनडीटीवी को दिये खास इंटरव्‍यू में कई मुद्दों पर अपने विचार रखे. उन्होंने बात कहा कि आने वाले सालों में न्‍यायपालिका में भी आधुनिकता देखने को मिलेगी, इस पर काम भी हो रहा है. हालांकि, उन्‍होंने जोर देकर कहा कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए न्यायपालिका को आधुनिक बनाना है.  ... Read more

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन

सूत्र ने बताया कि न्यायमूर्ति बीवी का पार्थिव शरीर दोपहर में पतनमतिट्टा शहर स्थित उनके घर लाया गया और शुक्रवार को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ दफनाया जाएगा. जिला पुलिस प्रमुख के नेतृत्व में आधिकारिक सम्मान प्रदान किया जाएगा. केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, मंत्रियों, राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीसन और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया. तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और राज्य के कई नेताओं ने भी पूर्व राज्यपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया. ... Read more

CLAT 2021: सुप्रीम कोर्ट ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट स्थगित करने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने आदेश में 23 जुलाई को होने वाली कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2021 को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस की अध्यक्षता वाली शीर्ष अदालत की एक पीठ ने जस्टिस फॉर ऑल द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस फॉर ऑल द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए और संबंधित अधिकारियों को इस मुद्दे पर जोर ... Read more

रविदास मंदिर मामला: पंजाब के चार शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद, जिलों में हाई अलर्ट

पंजाब में रविदासिया समाज ने दिल्ली में गुरु रविदास मंदिर तोड़ने के विरोध में मंगलवार को राज्य बंद का ऐलान किया है. इसको लेकर सूबे की सरकार ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं. प्रदेश के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दोआबा में सबसे ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. इसके अलावा एहतियात के तौर पर जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और गुरदासपुर के सारे शिक्षण संस्थान को बंद कर दिया गया है. वहीं पटियाला प्रशासन ने कहा है कि यहां पर स्थिति नियंत्रण में है. इसलिए यहां पर छुट्टी की जरूरत नहीं है. पटियाला के डीसी कुमार ... Read more

खुशखबरी: बिहार में चुनाव बाद होगी शिक्षकों की बहाली, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शिक्षक बहाली का रास्ता साफ हो गया है. आचार संहिता खत्म होने के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की बहाली होगी. उन्होंने कहा कि सभी नियोजन इकाईयों से रिक्तियां मंगवाई जाएगी और इन्हीं रिक्तियों के आधार पर वैकेंसी निकाली जाएगी. शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि वैकेंसी निकलते ही नियोजन इकाईयों को रोस्टर भेजे जाएंगे जिसमें  टीईटी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि सूबे में करीब 80 हजार से ज्यादा टीईटी पास अभ्यर्थी हैं. मंत्री ने कहा कि आने वाले वेकेंसी ... Read more

सुप्रीम कोर्ट ने SSC के रिजल्ट से हटाई रोक, छात्रों को मिली राहत

सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित किये जाने वाली प्रतियोगिता परीक्षाओं की प्रक्रिया को फूलप्रूफ बनाने के लिए उपाय सुझाने के सुप्रीम कोर्ट ने एक हाई पावर कमिटी का गठन किया है. सात सदस्यीय कमिटी की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस जी एस सिंघवी करेंगे. अदालत ने यह फैसला साल 2017 के SSC मामले की सुनवाई करते हुए दिया. अदालत की ओर से गठित की गई कमिटी में इंफोसिस के पूर्व चीफ नंदन नीलकेणी और कंप्यूटर साइंटिस्ट विजय भटकर भी शामिल हैं. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को परिणाम घोषित करने और ... Read more