Tag: जयपुर Accident
स्कूल बस के पलटने से एक छात्रा की मौत : हादसे में 8 बच्चे गंभीर घायल, पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर घायलों को निकाला बाहर; बिना बाल वाहिनी परमिट के चल रही थी बस
चौमूं। राजधानी जयपुर के चौमूं में वीर हनुमान पुलिया के पास सुबह एक स्कूल बस स्कूल बेकाबू होकर पलट गई। वीर हनुमान रोड पर टीसीआई इंस्टिट्यूट की बस बताई जा रही है। हादसे में बस में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए, तो वहीं एक बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। करीब आधा घंटे तक हाइवे को जाम कर दिया। एनएच52 पर वाहनों की कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस ... Read more
टैंकर कंटेनर ब्लास्ट हादसे की जांच के लिए बुलाई गई क्रेश लैब टीम, 4 घंटे तक खंगाला हादसा स्थल
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस स्कूल के पास कट पर हुए टैंकर कंटेनर ब्लास्ट मामले की जांच करने के लिए मौके पर क्रेश लैब पहुंची। क्रेश लैब में शामिल टीम ने करीब 4 घंटे तक हादसा स्थल को खंगाला और अलग-अलग पॉइंट बनाकर जांच की। टीमों ने हादसा करने वाले कंटेनर और टैंकर की भी जांच की। जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे की जांच करने के लिए फरीदाबाद से क्रेश लैब बुलाई गई और टीम ने जांच शुरू की। टीम सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची और 3:00 तक हादसा स्थल की जांच करती ... Read more
पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस पलटी, हादसे में तीन छात्राओं की मौत,15 घायल
जयपुर। राजस्थान में राजसमंद जिले के चारभुजा थाना अंतर्गत देसूरी नाल में रविवार को एक स्कूली बस पलटने से तीन छात्राओं की मौत गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आमेट के राछेटी पंचायत के माणकदेह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी रविवार को परसराम महादेव पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। यह बस चारभुजा स्थित देसूरी नाल में एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीन बालिकाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, थानाधिकारी गोवर्धन सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल ... Read more
राजस्थान यूनिवर्सिटी में आग से झुलसे युवक की मौत
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं। राजस्थान यूनिवर्सिटी में आग से झुलसे छात्र की शनिवार को मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि एसएमएस अस्पताल के डॉक्टरों ने की है। यह घटना गुरुवार की है, जब राजस्थान विश्वविद्यालय के ड्रामा डिपार्टमेंट के पीछे एक स्टूडेंट्स ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली। गंभीर हालात में छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में छात्र का 2 दिन से इलाज चल रहा था। इसके बाद आज शनिवार सुबह अस्पताल के डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर ... Read more