Tag: जयपुर Medical Education Department

चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक : मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर कड़ी नजर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जयपुर। प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में अब स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गुरुवार को स्वास्थ्य भवन में विभागीय समीक्षा बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पतालों में किसी भी स्तर पर खामी पाई गई तो संबंधित प्रधानाचार्य और अधीक्षक को जिम्मेदार माना जाएगा। मंत्री खींवसर ने कहा कि जनस्वास्थ्य एक अत्यंत संवेदनशील विषय है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ अपना दायित्व निभाए। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सक, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित ... Read more

चिकित्सा शिक्षा विभाग : मेडिकल कॉलेजों में अब 5 अतिरिक्त प्राचार्य संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारियां, 57 साल की उम्र तक ही बन सकेंगे प्राचार्य और अधीक्षक

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। विभाग ने प्राचार्य एवं अधीक्षक पदों के चयन और कार्यविभाजन को लेकर नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है।नई SOP के अनुसार अब प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में पांच-पांच अतिरिक्त प्राचार्य (ADP) नियुक्त किए जाएंगे। इन सभी को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, एक को एकेडमिक कार्य, एक को रिसर्च और फैकल्टी अफेयर्स, एक को स्टूडेंट अफेयर्स, एक को एडमिनिस्ट्रेशन और एक को क्लिनिकल एवं हॉस्पिटल सर्विसेज का दायित्व दिया जाएगा। विभाग ने यह ... Read more