Tag: जयपुर scam worth rs 2000 crore exposed in mid day meal
मिड डे मिल योजना में 2000 करोड़ का घोटाला उजागर : कॉनफैड व निजी फर्मों के 21 नामजद आरोपियों के विरुद्ध एसीबी में मामला दर्ज, जानें पूरा मामला
जयपुर। कोविड-19 महामारी के दौरान विद्यालय बंद रहने की अवधि में राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्य मिड डे मिल योजना के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु कॉनफैड (CONFED) के माध्यम से दाल, तेल, मसाले आदि से युक्त कॉम्बो पैक की आपूर्ति कराई गई थी। उक्त सामग्री को एफएसएसएआई (FSSAI ) एवं एगमार्क मानकों के अनुरूप बताते हुए राज्य के विद्यालयों तक डोर-स्टेप डिलीवरी किए जाने का दावा किया गया था। इस योजना के क्रियान्वयन में भारी अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा प्राथमिक जांच दर्ज की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ... Read more