Tag: जयपुर teachers
प्रदेश में 25 हजार वरिष्ठ अध्यापकों की जरूरत, आरपीएससी ने केवल 2100 की निकाली भर्ती
जयपुर। आरपीएससी द्वारा वरिष्ठ अध्यापकों के दो हजार 129 पदों की भर्ती स्वीकृत की गई है। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 हजार 372 पद वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पड़े हुए हैं। जिस पर संयुक्त अभिभावक संघ ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की डींगें हांक रही है। वहीं, जरूरत के अनुसार रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर वेकेंसी नहीं निकाल रही। इससे स्पष्ट है कि सरकार और प्रशासन शिक्षा व्यवस्था बनाने की बजाए अभिभावकों का मजाक उड़ा रहे हैं। पहले ही सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों को लेकर ... Read more
प्रदेश की 3737 विवेकानंद, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों का टोटा
जयपुर। प्रदेश में गरीब वंचित व अन्य तबकों के बच्चों के लिए संचालित 3737 सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में वर्तमान सत्र के महत्वपूर्ण 5 माह बीत जाने के बाद भी विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए विभाग शिक्षक नहीं लगा पाया है। शिक्षा विभाग द्वारा इन स्कूलों में अंग्रेजी की दक्षता रखने वाले शिक्षकों को लगाने के लिए अंग्रेजी माध्यम में दक्षता परीक्षा का आयोजन भी कराया गया था, लेकिन कोर्ट से मामला सुलझने के बाद भी ना तो परीक्षा का परिणाम जारी किया गया और ना ही चयन सूची जारी की गई, जिस परीक्षा में 51870 शिक्षकों ने भाग लिया ... Read more