Tag: जयपुर Weather Update

Weather Update : प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी, कई इलाकों का पारा माइनस में दर्ज

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का सितम लगातार जारी है। कोहरे और शीतलहर का असर भी बढ़ गया है। राजस्थान के कई इलाकों का पारा सोमवार को भी माइनस में दर्ज हुआ। झुंझुनूं, फलोदी, सीकर के फतेहपुर और पलसाना में बर्तनों में रखा पानी बर्फ बन गया। जैसलमेर, कोटपूतली- बहरोड़ सहित कई अन्य जिलों में गाड़ियों और फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। फतेहपुर और पलसाना में आज पारा माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण जयपुर समेत 11 जिलों के स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। साथ ही, कुछ जिलों में समय बदला ... Read more

कोहरे की लुका-छुपी, धुंध की चादर में शहर : प्रदेश में सर्दी का सितम जारी, माउंट आबू में पारा लगातार छठे दिन जमाव बिंदु पर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। इसके साथ ही शीतलहर और घना कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। तेज ठंड के कारण जहां स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं तो कोहरे के कारण हादसे भी बढ़ गए हैं। राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। भरतपुर के गहनौली में सुबह 8 बजे कोहरे के कारण एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे ... Read more

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में कड़ाके की ठंड, घना कोहरा भी बरपा रहा कहर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही घना कोहरा भी मुश्किलें बढ़ा रहा है। तेज ठंड के कारण जहां स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं वहीं कोहरे के कारण हादसे भी बढ़ गए हैं। राजस्थान में आज सीजन का सबसे घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी है। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर सहित 15 से ज्यादा जिलों में सुबह 10 बजे तक घनी धुंध रही। भरतपुर के गहनौली में सुबह 8 बजे कोहरे के कारण एक ट्रेलर ने महिला को कुचल दिया। हादसे से गुस्साए लोगों ने मेगा हाईवे ... Read more

Weather Update : प्रदेश में बढ़ा सर्दी का असर, कोहरे के कारण स्कूल बस और बोलेरो कैम्पर में टक्कर ; 12 घायल

जयपुर। प्रदेश में घने कोहरे का असर छाया हुआ है। इससे सर्दी का असर भी बढ़ा है। आज सोमवार सुबह अलवर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में घना कोहरा छाया रहा। अलवर में विजिबिलिटी 20, तो श्रीगंगानगर में 5 मीटर तक रह गई थी। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, जैसलमेर में कोहरे के कारण स्कूल बस और बोलेरो कैम्पर में टक्कर हो गई, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। इसमें महिलाएं और तीन स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। हादसा सोमवार सुबह सदर थाना इलाके के जोधा गांव (तालाब के समीप) के पास हुआ। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ ... Read more

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, जयपुर सहित कई जिलों में हो रही बारिश 

जयपुर। राजस्थान में भारी बारिश का दौर सितंबर की शुरुआत में भी जारी है। ऐसे में गर्मी और उमस से आमजन को राहत मिल रही है। वहीं, आज सोमवार को भी राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने आज सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, अलवर, झुंझुनूं, टोंक, जयपुर के बस्सी और तूंगा ब्लॉक में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग ने राज्य में सितंबर के पहले सप्ताह में मानसून के सक्रिय रहने और कई स्थानों पर ... Read more

प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी, अजमेर सहित कई जिलों में हुई तेज बारिश 

जयपुर। प्रदेश में मानसून की मेहरबानी लगातार बनी हुई है। इसके चलते कहीं बाढ़ के हालात बने हुए हैं, तो कहीं मध्यम बारिश हो रही है। मौसम के नए सिस्टम के कारण अजमेर, पुष्कर में सुबह तीन से चार घंटे तक मूसलाधार बरसात हुई। इन शहरों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई कॉलोनियां में चार-पांच फीट तक पानी जमा हो गया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अजमेर के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल जेएलएन के वार्डों तक में पानी भर गया है। पाली जिले के मारवाड़ में भी तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ... Read more