Tag: पंजाब के मुख्यमंत्री

दिल्ली और पंजाब के बीच ‘नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट’, अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने की घोषणा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली और पंजाब के बीच ‘नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट’ करने की घोषणा की. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी दिल्ली और पंजाब सरकार ने ‘नॉलेज शेयरिंग एग्रीमेंट’,किया है. ये आज़ाद भारत में एतिहासिक कदम है, ये कहना ग़लत होगा कि सिर्फ हमने ही अच्छा काम किया, पिछले 75 सालों में बहुत राज्य सरकारों ने अच्छा काम किया, लेकिन राज्यों ने एक दूसरे से सीखा नहीं है, सभी लोग केवल राजनीति में फंसे रहे हैं. यह भी पढ़ें ... Read more

दिल्ली आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिकों का करेंगे दौरा

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में भगवंत मान सरकार जुट गई है नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दो दिनों के दौरे पर दिल्ली आएंगे. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जाकर दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिकों का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों राज्यों (पंजाब व दिल्ली) के शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री समेत आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लिनिकों के मॉडल को भगवंत मान सरकार पंजाब में भी लागू करने पर विचार कर रही ... Read more