Tag: भगवंत मान

पंजाब सरकार ने राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए तीन महीने की समय सीमा तय की

Drug Free Punjab: नशे की समस्या के खिलाफ लड़ाई का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को तीन महीने के भीतर पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने का आदेश दिया. आज यहां पंजाब भवन में पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के प्रति किसी भी प्रकार की सहानुभूति न रखने की नीति अपनाई है और इस समस्या के खिलाफ व्यापक लड़ाई शुरू कर रही है.  मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशे के मामलों की तेजी से सुनवाई और दोषियों ... Read more

वॉलीबॉल खेलते आए नजर Punjab के CM Bhagwant Mann, स्किल देख हैरान हुए लोग

वॉलीबॉल मैदान में दिखे पंजाब के CM भगवंत मान, स्पोर्ट्समैन लुक में आए नजर Punjab CM Playing Volleyball: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) हाल ही में एक नये रूप में नजर आए. सोशल मीडिया पर इन दिनों उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे स्पोर्ट्समैन लुक में वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में सीएम भगवंत मान की इस स्किल को देख लोग हैरान है. इस दौरान कुछ यूजर्स उनकी तारीफों के पुल बांधते भी नजर आ रहे हैं. दरअसल, जालंधर में बीते सोमवार मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ... Read more

दिल्ली आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिकों का करेंगे दौरा

दिल्ली मॉडल की तर्ज पर पंजाब चुनाव में किए गए वादों को पूरा करने में भगवंत मान सरकार जुट गई है नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दो दिनों के दौरे पर दिल्ली आएंगे. वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ जाकर दिल्ली के सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लिनिकों का दौरा करेंगे. इस दौरान दोनों राज्यों (पंजाब व दिल्ली) के शिक्षा मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री समेत आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक दिल्ली में सरकारी स्कूलों और मोहल्ला क्लिनिकों के मॉडल को भगवंत मान सरकार पंजाब में भी लागू करने पर विचार कर रही ... Read more