Tag: पंजाब
शंभू बॉर्डर पर किसान, क्या है 'दिल्ली प्लान', अलर्ट मोड पर पुलिस
नई दिल्ली: पंजाब की खनौरी सीमा पर पिछले दस महीनों से डेरा डाले बैठे किसानों का एक ‘जत्था’ आज दिल्ली कूच करने वाला है. खनौरी सीमा पर अनशन पर बैठे किसानों ने हर घर से एक व्यक्ति के पहुंचने का आह्वान किया है. किसानों के कूच को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. अंबाला के शंभू बॉर्डर पर गुरुवार देर शाम तक पुलिस प्रशासन की उच्चस्तरीय टीम मौजूद रही. इसमें आईजी अंबाला और एसपी अंबाला ने मौके का दौरा किया और सभी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. दूसरी और हरियाणा के दाता सिंह वाला बार्डर पर सुरक्षा बलों को फिर से ... Read more
ऑस्ट्रेलिया ने 2025 तक विदेशी छात्रों का प्रवेश सीमित किया, भारतीयों पर होगा असर
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान किया है कि वह 2025 में अपने यहां आने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों की संख्या को 2.7 लाख तक सीमित कर देगा, ताकि रिकॉर्ड स्तर पर हो रहे माइग्रेशन से निपटा जा सके. प्रवासियों के बढ़ने के कारण घरों के किराए में भारी वृद्धि हुई है. ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री जेसन क्लेयर ने मंगलवार को कहा कि इस सीमा में उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी शामिल हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस कदम से उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की उम्मीद रखने वाले भारतीय छात्रों पर असर पड़ेगा, खास तौर पर ... Read more
पंजाब में कक्षा 1 से 5 तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, भीषण ठंड के कारण मान सरकार का फैसला
नई दिल्ली: पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. पंजाब में भी भीषण ठंड से लोग परेशान हैं. भगवंत मान (Bhagwant Maan) सरकार ने ठंड को देखते हुए कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों को 20 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है. वहीं कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाएं सोमवार से दिन के 10 बजे से 3 बजे तक चलाने का आदेश दिया है. बताते चलें कि इससे पहले मान सरकार ने 31 दिसंबर को 14 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया था. यह भी पढ़ें पंजाब शीत लहर ... Read more
पंजाब में पराली जलाए जाने का निरीक्षण करने अधिकारी पहुंचा तो किसानों ने बना लिया बंधक
प्रतीकात्मक फोटो फरीदकोट : पंजाब के फरीदकोट जिले के जीवन वाला गांव में पराली जलाए जाने का निरीक्षण करने निकले एक राजस्व अधिकारी (पटवारी) को किसानों ने करीब 24 घंटे से बंधक बनाकर रखा है. किसानों ने पराली जलाने पर चालान न करने का लिखित आश्वासन देने की मांग की. उन्होंने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक पटवारी को रिहा नहीं किया जाएगा. पराली जलाए जाने की सूचना मिलने के बाद इस पटवारी ने जिले का दौरा किया था. यह भी पढ़ें कुलनाब के तहसील और कोटकपुरा के एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से ... Read more
पंजाब में ‘आप’ सरकार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड, छह माह में सभी वादे पूरे करने का दावा
कंग ने कांग्रेस और अकाली दल से सवाल पूछा कि वे साबित करें कि क्या उनकी सरकारों ने पहले छह महीनों में आप सरकार से ज्यादा काम किया था? उन्होंने कहा कि, “मैं कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा और शिरोमणी अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल को चुनौती देता हूं कि वे अपने दशकों पुराने शासन के दौरान सरकार बनने के छह महीने के भीतर किए गए किसी भी बड़े काम को बताएं.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल की सरकारों ने केवल लोगों को लूटा है. दोनों पार्टियों के नेता ‘आप’ सरकार के साफ-सुथरे कामों से बौखला ... Read more