Tag: पीएम नरेंद्र मोदी
Mission Gaganyaan: कौन हैं मिशन गगनयान के 4 एस्ट्रोनॉट्स? जो स्पेस में फहराएंगे भारत का तिरंगा
जिन एस्ट्रोनॉट्स को ‘गगनयान मिशन’ पर भेजा जाएगा, उनमें- ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं. चारों की ट्रेनिंग रूस में हुई है. चुने गए चारों एस्ट्रोनॉट्स इंडियन बेंगलुरु स्थित एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट एंड सिस्टम टेस्टिंग एस्टिब्लिशमेंट के टेस्ट पायलट्स हैं. 1. ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर
ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर (47) केरल से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म थिरुथियद में 26 अगस्त 1976 को हुआ था. ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालाकृष्णन नायर ने अपनी स्कूली शिक्षा कुवैत से पूरी की. उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से ... Read more
Watch: वाराणसी में PM मोदी के काफिले ने एंबुलेंस को दिया रास्ता
वाराणसी: वाराणसी में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले ने एक एम्बुलेंस को रास्ता दिया. एम्बुलेंस को देखकर प्रधानमंत्री का काफिला बैरिकेड वाली सड़क के किनारे हो गया और इस दौरान एम्बुलेंस उनके बगल से तेजी से निकल गई. एक अधिकारी ने बताया कि नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल पहुंचने पर उनके काफिले के सामने एक एम्बुलेंस आ गई. इस दौरान प्रधानमंत्री के काफिले ने एंबुलेंस को रास्ता दिया. यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे. वह अपने इस दौरे के दौरान काशी तथा आसपास के क्षेत्रों ... Read more
CM धामी से भेंट कर हाईस्कूल के 80 टॉपर दिल्ली रवाना, पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें वजह
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. देवप्रयाग विधानसभा के हाईस्कूल टॉपरों का भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है. 80 से अधिक विधानसभा हाई स्कूल टॉपर कीर्तिनगर से देहरादून के लिए रवाना हुए. इनमें देवप्रयाग विधानसभा के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं. इन सभी छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये हैं. आज कीर्तिनगर ब्लॉक से छात्रों का जत्था देहरादून के लिए रवाना किया गया. इस दौरान विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. आपको बता दें कि देवप्रयाग विधायक विनोद ... Read more
Pariksha Pe Charcha 2023: देहरादून में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे छात्रों से बातचीत
रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून. बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है और ऐसे में छात्र छात्राओं को टेंशन होती है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को संबोधित करते हुए 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे. इसी के साथ ही अपना 28 सूत्र मंत्र एग्जाम वॉरियर्स भी लॉन्च करेंगे. इसके लिए राजधानी देहरादून में तैयारियां चल रही हैं. वहीं, छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तैयारी चल रही है. यहां छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, तो ... Read more
गुजरात चुनाव : बीजेपी के बागी का भारी बहुमत से जीतने का दावा, कहा- कार्यकर्ता तय करेंगे कि किसको सपोर्ट करना
गुजरात का बड़ौदा एक सांस्कृतिक केंद्र, एजुकेशन हब की तरह जाना जाता है. गुजरात चुनाव में अब य बागियों के एक गढ़ के रूप में भी जाना जा रहा है. छह बार विधायक रह चुके मधुभाई श्रीवास्तव का इस बार बीजेपी ने टिकट काट दिया. वे अब निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. वे फिल्म निर्माता भी हैं और उन्हें एक विवादित व्यक्तित्व के रूप में भी देखा जाता है. मधुभाई से यह पूछने पर कि बागी होकर कुछ कर पाएंगे, या बीजेपी की विश्लेषण सही है? उन्होंने कहा कि, ”मैं बागी नहीं बना, मेरे को बुलाया गया था. मैं 1995 ... Read more
गुजरात में स्कूली बच्चों के साथ नजर आए पीएम मोदी, ‘मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ लॉन्च किया
पीएम मोदी ने कहा कि पहले अंग्रेजी के ज्ञान को बौद्धिक होने की निशानी के रूप में माना जाता था, जबकि अंग्रेजी भाषा केवल संवाद का माध्यम है. मोदी ने कहा कि मिशन नई कक्षाओं, स्मार्ट कक्षाओं, कंप्यूटर प्रयोगशालाओं की स्थापना और राज्य में स्कूलों के बुनियादी ढांचे के समग्र उन्नयन के माध्यम से शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा. Recently, the nation has entered the fifth generation (5G) era of mobile & internet services. We have used internet services up to 4G so far. Now, 5G is about to bring a major change: PM Narendra ... Read more
देश में टेक्नोलॉजी के नए युग का होगा आगाज, PM मोदी शनिवार को करेंगे 5जी सेवाओं की शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे नई दिल्ली : टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कल, शनिवार का दिन भारत के लिए खास होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे. देश में 5जी तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए तीन प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर, पीएम के समक्ष इस तकनीक का प्रदर्शन करेंगे. Reliance Jio मुंबई के एक स्कूल के टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में तीन अलग-अलग स्थानों से कनेक्ट करेगी. इसके जरिये यह दिखाया जाएगा कि कैसे 5 जी तकनीक टीचर्स को छात्रों के करीब लाकर, इनके बीच ... Read more
“थोड़ा वजन कम करो” : पीएम नरेंद्र मोदी ने RJD नेता तेजस्वी यादव को दी सलाह
पीएम मोदी ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को वजन कम करने की सलाह दी पटना : Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)मंगलवार को पटना में बिहार विधानसभा शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. समारोह खत्म होने के बाद जब पीएम मोदी जाने लगे तो उन्हें राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की ओर देखकर कहा-थोड़ा वजन कम करो. पीएम मोदी द्वारा तेजस्वी को वजन कम करने की ये सलाह चर्चा का विषय बनी हुई है. इससे पहले समारोह में जब प्रधानमंत्री पहुंचे थे तो अन्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य गणमान्य हस्तियों ने ... Read more